फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay And Trisha Krishnan Visit Ajith Kumars Home As Actor Mourns Loss Of His Mother Mohini Mani

अजित के घर पहुंचे विजय और तृषा कृष्णन, एक्टर की मां के निधन पर जताया दुख; गले लगाकर दिया सहारा

Sun, 31 May 2026 09:49 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 31 May 2026 09:49 AM IST
सार

Vijay-Trisha Visit Ajith Home: अभिनेता अजित कुमार की मां का 30 मई को निधन हो गया, जिसके बाद सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन उनके घर पहुंचे। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Vijay And Trisha Krishnan Visit Ajith Kumars Home As Actor Mourns Loss Of His Mother Mohini Mani
अजित के घर पहुंचे विजय-तृषा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिल अभिनेता अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का आज 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी परिवार ने देते हुए बताया गया कि वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन

एक्टर के घर पहुंचे विजय-तृषा
इसके बाद से ही इंडस्ट्री के लोग अजित को सांत्वना दे रहे हैं और उनके दुख में साथ होने की बात कह रहे हैं। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय भी अजित कुमार के घर पहुंचे और उनके दुख में शामिल हुए। उनके साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों को अजित के घर जाते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

Vijay And Trisha Krishnan Visit Ajith Kumars Home As Actor Mourns Loss Of His Mother Mohini Mani
अजित के घर पहुंचे विजय-तृषा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय ने अजित को गले लगाकर दिया सहारा
जब विजय अपनी गाड़ी से उतरे, तो उन्होंने अजित को गले लगाकर अपना दुख जाहिर किया। इसके बाद वह घर के अंदर गए और परिवार के साथ कुछ समय बिताया। बाहर कड़ी सुरक्षा भी देखने को मिली।वहीं तृषा कृष्णन काले रंग के पारंपरिक सलवार सूट में नजर आईं और उन्होंने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

क्या साथ आए विजय और तृषा?
हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि विजय और तृषा साथ में पहुंचे थे या अलग-अलग। कुछ वीडियो में दोनों अलग-अलग गाड़ियों से आते दिख रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तृषा शायद विजय से कुछ मिनट पहले पहुंची थीं।

ये भी पढ़ें- राजकीय सम्मान के साथ होगा अजित कुमार की मां का अंतिम संस्कार, सीएम विजय ने किया एलान; कमल हासन ने भी जताया दुख

इन एक्टर्स ने जताया दुख 
इससे पहले विजय ने अधिकारियों को मोहिनी मणि के अंतिम संस्कार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न करने का निर्देश दिए थे। विजय के अलावा कमल हासन, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, अभिनेत्री राधिका सरथकुमार और भी अन्य लोगों ने अजित की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed