{"_id":"6748232c8b07743a800564ca","slug":"zarina-wahab-praised-the-raja-saab-actor-prabhas-said-wish-a-son-like-him-in-next-life-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zarina Wahab: अगले जन्म में प्रभास जैसा बेटा चाहती हैं जरीना वहाब, कहा- उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं युवा","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Zarina Wahab: अगले जन्म में प्रभास जैसा बेटा चाहती हैं जरीना वहाब, कहा- उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं युवा
Thu, 28 Nov 2024 01:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:30 PM IST
सार
Zarina Wahab Praised Prabhas: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीना वहाब ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की तारीफ करते हुए कहा है कि वो चाहती हैं कि उन्हें अगले जन्म में प्रभास जैसा बेटा हो। अभिनेत्री ने 'द राजा साब' अभिनेता की तारीफ करते हुए उन्हें जमीन से जुड़ा स्टार बताया है।
विज्ञापन
जरीना वहाब- प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास इस वक्त भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्मी सितारो में से एक हैं। उनके साथ काम करने वाले कई कलाकार भी उनकी शख्सियत से प्रभावित होते हैं। अक्सर दूसरे कलाकार अभिनेता की तारीफ करते नजर आते हैं। इनमें हालिया नाम अभिनेत्री जरीना वहाब का है। अभिनेत्री ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें बेहद शालीन और जमीन से जुड़ा कलाकार बताया है।
विज्ञापन
अगले जन्म में प्रभास जैसा हो बेटा- जरीना वहाब
जरीना, प्रभास की आगामी फिल्म 'द राजा साब' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। अभिनेत्री ने साउथ सुपरस्टार की तारीफ करते हुए कहा कि वह अगले जन्म में प्रभास जैसा बेटा चाहती हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी प्रभास जैसा जमीन से जुड़ा स्टार नहीं देखा है। अभिनेत्री ने कहा,"वह एक स्टार हैं, लेकिन शूटिंग खत्म होने के बाद, वह हम सभी के पास आते हैं और अलविदा कहते हैं। अगर उन्हें पता चलता है कि सेट पर कोई भूखा है, तो वह तुरंत घर पर फोन करते हैं और चालीस लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं।"
विज्ञापन
Sikandar: दर्शकों को एक्शन का फुल डोज देने की तैयारी में 'सिकंदर' के निर्माता, ट्रेन फाइट सीन की हुई शूटिंग
विज्ञापन
'प्रभास से सीख सकते हैं युवा'
जरीना ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि प्रभास आज की पीढ़ी के लिए ऐसे सितारे हैं, जिनका अनुकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने द राजा साब अभिनेता को प्यारा बताते हुए कहा कि युवा उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं, जैसे उन्हें दूसरों से कैसा व्यवहार करना चाहिए, बड़ों का सम्मान कैसे करना चाहिए आदि। बताते चलें कि अभिनेत्री आखिरी बार जूनियर एनटीआर की बहुचर्चित फिल्म देवरा में नजर आई थीं।
Tom Cruise Farah Khan: क्या फराह की फिल्म करेंगे टॉम क्रूज? हॉलीवुड स्टार की लेटेस्ट पोस्ट पर दिखी प्रतिक्रिया
10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी 'द राजा साब'
बात करें प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की, तो पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद द्वारा समर्थित, द राजा साब 10 अप्रैल, 2025 को पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का साउंडट्रैक थमन द्वारा रचित है। फिल्म में निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन भी नजर आएंगी।
Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा को मिला दोस्ती में धोखा, ऐसा क्या कर दिया शिल्पा शिरोडकर ने!