सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Spider Man Brand New Day First Look Release Tom Holland Returns In A Sharp New Suit Fans Got Excited

Spider Man: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की पहली झलक आई सामने, नए सूट में नजर आए टॉम हॉलैंड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 02 Aug 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Spider Man Brand New Day: स्पाइडर-मैन सीरीज की नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की पहली झलक आज सामने आते ही, फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। जानिए पहली झलक में क्या है खास।

Spider Man Brand New Day First Look Release Tom Holland Returns In A Sharp New Suit Fans Got Excited
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

स्पाइडर-मैन के फैंस को आज एक बड़ा सरप्राइज मिला है। मेकर्स ने स्पाइडर-मैन की आगामी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का फर्स्ट लुक आज रिलीज किया। इस पहली झलक में टॉम हॉलैंड एक बिल्कुल नए सूट में वापसी करते हुए प्रशंसकों से पूछते हैं, 'क्या आप तैयार हैं?'

Trending Videos

नए अंदाज में दिखे टॉम हॉलैंड
22 सेकंड के इस फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत टॉम हॉलैंड को नए स्पाइडर-मैन सूट में दिखाती है। जैसे ही उनके सामने एक बड़ा दरवाजा खुलता है, बाहर से रोशनी अंदर आती है। टॉम उत्साहित नजर आते हैं और फिर नए सूट में फ्रेम के करीब आते हैं। नए सूट के सामने की तरफ ‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ (2017) और ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (2021) फिल्मों में बनाए गए पिछले दो सूट की तुलना में एक बड़ा स्पाइडर साइन है। इसके अलावा इसमें ज्यादा गहरे रंग, उभरे हुए काले किनारे और मकड़ी का जाल भी ज्यादा गहरा नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

2026 में रिलीज होगी स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को लेकर अभी ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है, जिसके मुताबिक, यह 31 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है। फिलम को लेकर साल की शुरुआत में निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने बताया था कि मैं दुनिया के सबसे शानदार कलाकारों की एक टीम के साथ इस अद्भुत किरदार को तलाशने का काम कर रहा हूं। इसके अलावा डैनियल ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े अनुभवों को भी साझा किया।

2021 में आई थी ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’
स्पाइडर-मैन की आखिरी कड़ी साल 2021 में आई थी। इसका नाम ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ था। इसके बाद से फैंस अपने पसंदीदा सुपरहीरो फिल्म के अगले चरण का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतजार साल 2026 में खत्म होने वाला है। मेकर्स फैंस का एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए फिल्म से जुड़ी अपडेट धीरे-धीरे साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed