प्रधानमंत्री पर अपमानजनक कार्टून दिखाने वाली श्रीलेखा मित्रा कौन हैं? पुलिस में केस दर्ज; बचाव में क्या कहा?
Who Is Sreelekha Mitra: बीते दिनों कोलकाता में हुए नीट प्रोटेस्ट के दौरान बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा भी नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक और अपमानजनक कार्टून दिखाए थे। इसे लेकर उन पर पुलिस में मामला दर्ज हो गया है। जानिए, इस एक्ट्रेस का करियर कैसा रहा? और अपने बचाव में वह क्या बोलीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट प्रोटेस्ट के दौरान कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर मुखर होकर बोले थे। वहीं कुछ फिल्मी सितारे प्रोटेस्ट में शामिल भी हुए। कोलकाता में भी एक ऐसे ही प्रोटेस्ट में अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा शामिल हुईं। उनके साथ हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अपमानजनक पोस्टर था। इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं। साथ ही कोलकाता पुलिस में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ। जानिए, इस बंगाली एक्ट्रेस के करियर से जुड़ी बातें-
कौन है अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा?
बंगाली सिनेमा में श्रीलेखा मित्रा जाना-माना नाम हैं। साथ ही वह सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बाेलती हैं। अभिनय के अलावा वह लेखन में भी सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में की थी। कई बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियल में श्रीलेखा मित्रा ने अभिनय किया। इंस्टाग्राम पर भी उनके लगभग 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
बीते दिनों नीट प्रोटेस्ट में भी वह शामिल हुईं, वहां पर सरकार को पेपर लीक मामले में जवाबदेही लेने की बात अभिनेत्री ने कही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक कार्टून दिखाने पर दर्ज हुआ केस
एएनआई की खबर के मुताबिक यह मामला केया घोष की शिकायत पर रविवार को आनंदपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। कोलकाता पुलिस ने कहा, ‘26 जुलाई को आनंदपुर पुलिस स्टेशन में केया घोष की ओर से एक शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि श्रीलेखा मित्रा ने 24 जुलाई को सियालदह से धर्मतल्ला के बीच हुई एक सार्वजनिक रैली के दौरान भारत के प्रधानमंत्री के आपत्तिजनक, अपमानजनक और निंदनीय कार्टून दिखाए थे। इस शिकायत के आधार पर आनंदपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।’
कोलकाता पुलिस ने आगे बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने बचाव में बंगाली अभिनेत्री ने क्या कहा?
जब श्रीलेखा मित्रा पर पुलिस में मामला दर्ज हुआ तो सोशल मीडिया पर वह अपने बचाव में बोलीं। उनका कहना था कि लोग सोशल मीडिया उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, गलत संंदेश भेज रहे हैं। एक वायरल वीडियो में वह कहती हैं, ‘मैं बीजेपी विरोधी हो सकती हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं देशद्रोही हूं।’ अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। साथ ही उनका कहना है कि वह इस मामले में कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाएंगी। इसी वायरल वीडियो में वह कहती हैं कि उन्होंने अपने चश्मे की जगह सनग्लास पहने थे तो पोस्टर पर ध्यान नहीं गया, उन्होंने पोस्टर देखा ही नहीं।