Amar Kaushik: वरुण, श्रद्धा और कृति के किरदारों के बीच हो सकता है प्रेम त्रिकोण? अमर कौशिक ने दिया ये जवाब
'स्त्री 2' के निर्देशक अमर कौशिक ने भेड़िया से वरुण धवन और कृति सेनन के किरदार तथा स्त्री से श्रद्धा कपूर के किरदार के बीच संभावित प्रेम त्रिकोण को लेकर बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म के खूबसूरत गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके बाद से ही स्त्री, भेड़िया और कृति सनोन को लेकर प्रेम त्रिकोण की बात उठने लगी है, क्योंकि 'भैड़िया' में वरुण धवन का किरदार और कृति सेनन के किरदार के बीच प्रेम दिखाया गया था। वहीं, 'स्त्री 2' के गाने में भी वरुण और श्रद्धा की जोड़ी भी दर्शकों को काफी अच्छी लगी है। अब स्त्री 2 के निर्देशक अमर कौशिक ने हाल ही में इस बारे में अपने विचार साझा किए हैं।
वरुण, श्रद्धा और कृति के किरदारों के बीच संभावित प्रेम त्रिकोण पर बोले अमर कौशिक
हाल में ही अमर कौशिक मेन ऑफ कल्चर के एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे। जहां बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या 'भेड़िया' के वरुण धवन वाले किरदार भास्कर और स्त्री की श्रद्धा कपूर की भूमिका के बीच एक प्रेम कहानी हो सकती है, जैसा कि 'स्त्री 2' के गाने में संकेत दिया गया है। इसका जवाब देते हुए कौशिक ने कहा, "हां, एक संवाद है जो वरुण कहते हैं,'वो भी पावरफुल, मैं भी पावरफुल'।" निर्देशक के इस रहस्मयी जवाब ने दर्शकों के बीच एक उत्सुकता पैदा किया है।
नताशा स्टेनकोविक के गाने 'तेरे करके' का टीजर रिलीज, प्रशंसकों को पसंद आई धुन
अमर कौशिक ने दिया रहस्यमयी जवाब
उनके इस जवाब के बाद होस्ट ने पूछा कि क्या वो इसे लेकर गंभीर हैं और क्या आगे चल के ऐसा कुछ हो सकता है?" इस पर अमर कौशिक ने रहस्यमयी जवाब देते हुए कहा, "देखो, हो भी सकता है, नहीं भी हो सकता है।” इस दौरान होस्ट ने अंदाजा ने लगाया कि इस तरह का प्रेम त्रिकोण संभव है, क्योंकि वरुण धवन का चरित्र नश्वर है, जबकि स्त्री एक अलौकिक शक्ति है। यह भी संभावना है कि कृति सेनन का चरित्र या कोई नया व्यक्ति इसमें हस्तक्षेप कर सकता है, जिससे और जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।
सलमान को चाहिए भगोड़ी दुल्हन? भाईजान ने अपने मुंह से कही ये बात
ब्लॉकबस्टर साबित हुई है 'स्त्री 2'
बतात चलें कि मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की हालिया रिलीज किस्त 'स्त्री 2' काफी सफल रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ 2024 की शीर्ष फिल्मों में से एक के रूप में स्थान हासिल किया है। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' का अगला भाग है। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना आदि कलाकार नजर आए हैं। इसमें वरुण धवन भी अपने किरदार भेड़िया के साथ कैमियो करते नजर आए हैं। वहीं, अक्षय कुमार भी एक खास किरदार में कैमियो करते दिखे हैं। फिल्म ने हाल में बॉक्स ऑफिस पर पचास दिन पूरे किए हैं।
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में गधा लेकर पहुंचा डाकुओं के खानदान का ये शख्स, जानें कौन हैं गुणरत्न सदावर्ते?