फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Subodh Mukherjee Death Anniversary A Director Who Made Shammi Kapoor And Dev Anand Superstar

Subodh Mukherjee: वो निर्देशक जिसने शम्मी कपूर और देव आनंद को बनाया सुपरस्टार, दीं कई यादगार फिल्में

Wed, 21 May 2025 05:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 21 May 2025 05:03 PM IST
सार

Subodh Mukherjee Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर सुबोध मुखर्जी की आज पुण्यतिथि है। उन्होंने, पेइंग गेस्ट, जंगली और तीसरी आंख जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। जानते हैं उनकी 10 मशहूर फिल्मों के बारे में…
 

विज्ञापन
Subodh Mukherjee Death Anniversary A Director Who Made Shammi Kapoor And Dev Anand Superstar
सुबोध मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुबोध मुखर्जी हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर थे। शम्मी कपूर और देव आनंद जैसे सुपरस्टार्स को कामयाबी दिलाने का क्रेडिट सुबोध मुखर्जी को ही जाता है। सुबोध मशहूर फिल्ममेकर शशधर मुखर्जी के भाई थे। सुबोध को मजबूरी में मुंबई आना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर फिल्म जगत में अपना नाम बना लिया।  सुबोध मुखर्जी का जन्म साल 1921 में झांसी में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। आज उनकी पुण्यतिथि है। 21 मई 2005 को सुबोध का निधन हो गया था। इस मौके पर हम उनकी मशहूर फिल्मों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Subodh Mukherjee Death Anniversary A Director Who Made Shammi Kapoor And Dev Anand Superstar
फिल्म पेइंग गेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पहली तीन फिल्में देव आनंद के साथ
सुबोध मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1955 में आई फिल्म ‘मुनीमजी’ से की थी। यह फिल्म सुपरहिट थी। इस फिल्म से देव आनंद को खूब कामयाबी मिली। इसके बाद उन्होंने देव आनंद के साथ ही ‘पेइंग गेस्ट’ की। फिल्म में देव आनंद के अलावा नूतन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘लेव मैरिज’ को भी सुबोध मुखर्जी ने ही निर्देशित किया। इस फिल्म में देव आनंद और माला सिन्हा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Subodh Mukherjee Death Anniversary A Director Who Made Shammi Kapoor And Dev Anand Superstar
जंगली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

जंगली
1961 में सुबोध ने ‘जंगली’ का निर्देशन किया। इस फिल्म में शम्मी कपूर, सायरा बानो ने प्रमुख भूमिका निभाई। यह उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए सायरा बानो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर नामांकन मिला था। यह  फिल्म सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हुई थी। 

विज्ञापन

Subodh Mukherjee Death Anniversary A Director Who Made Shammi Kapoor And Dev Anand Superstar
अप्रैल फूल - फोटो : सोशल मीडिया

अप्रैल फूल
‘अप्रैल फूल’ 1964 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जिसे सुबोध मुखर्जी ने इसे लिखा, निर्मित और निर्देशित किया है। इसमें बिस्वजीत और सायरा बानो ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Rashmika Mandanna: शाहरुख, ऐश्वर्या, प्रियंका के बाद रश्मिका की बारी, डिज्नी की दुनिया में मारी शानदार एंट्री

Subodh Mukherjee Death Anniversary A Director Who Made Shammi Kapoor And Dev Anand Superstar
फिल्म शागिर्द - फोटो : सोशल मीडिया

शागिर्द
1967 की फिल्म ‘शागिर्द’ को सुबोध मुखर्जी ने प्रोड्यूस किया था। इसका निर्देशन समीर गांगुली ने किया था। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में जॉय मुखर्जी और सायरा बानो मुख्य भूमिका में हैं। 

Subodh Mukherjee Death Anniversary A Director Who Made Shammi Kapoor And Dev Anand Superstar
फिल्म अभिनेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री 
शशि कपूर, हेमा मालिनी, निरूपा रॉय, नाजिमा, असित सेन और देब मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘अभिनेत्री’ का निर्माण और निर्देशन सुबोध मुखर्जी ने किया है। फिल्म से लता मंगेशकर का सोलो सॉन्ग ‘ओ घटा सांवरी’ काफी मशहूर हुआ था। 

Subodh Mukherjee Death Anniversary A Director Who Made Shammi Kapoor And Dev Anand Superstar
शशि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मिली
साल 1971 में सुबोध मुखर्जी ने ‘शर्मिली’ का निर्माण किया। इसका निर्देशन भी समीर गांगुली ने ही किया था। इस फिल्म में शशि कपूर, राखी, नरेंद्र नाथ, नजीर हुसैन, इफ्तिखार, एस एन बनर्जी, अनीता गुहा, असित सेन कई स्टार्स ने अभिनय किया है। राखी ने इस फिल्म में डबल रोल अदा किया था। इसी फिल्म से रंजीत ने भी डेब्यू किया था।

Subodh Mukherjee Death Anniversary A Director Who Made Shammi Kapoor And Dev Anand Superstar
फिल्म तीसरी आंख - फोटो : आईएमडीबी
तीसरी आंख
तीसरी आंख (1982) एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, इसका निर्देशन सुबोध मुखर्जी ने किया है और निर्माण सुबीर मुखर्जी ने किया है। फिल्म में धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन, जीनत अमान, नीतू सिंह, सारिका, अमजद खान और निरूपा रॉय जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे। 

Subodh Mukherjee Death Anniversary A Director Who Made Shammi Kapoor And Dev Anand Superstar
फिल्म उल्टा सीधा - फोटो : आईएमडीबी
उल्टा सीधा
सुबोध मुखर्जी निर्देशित 1985 की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में राज बब्बर, रति अग्निहोत्री प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। सुबोध मुखर्जी ने अपने करियर में कुल 11 फिल्मों का निर्माण किया है। 70 का दशक आते-आते सुबोध की फिल्में फ्लॉप होने लगीं। इसके बाद उन्होंने 1985 में इंडस्ट्री छोड़ दी। 85 साल की उम्र में 21 मई 2005 को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed