फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sudipto sen is not happy after getting two national awards to the kerala story and says he wanted to more awar

The Kerala Story: फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड मिलने पर भी खुश नहीं हैं सुदीप्तो सेन, बोले- मुझे और पुरस्कारों की…

Sun, 03 Aug 2025 12:18 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 03 Aug 2025 12:18 PM IST
सार

Sudipto Sen Reacts On Getting National Award For The Kerala Story: हाल ही में घोषित हुए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'द केरल स्टोरी' को दो अवॉर्ड्स मिले। अब फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Sudipto sen is not happy after getting two national awards to the kerala story and says he wanted to more awar
द केरल स्टोरी डायरेक्टर सुदीप्तो सेन - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से

विस्तार

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी  फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से नवाजा गया, जिनमें बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड शामिल है। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर इस बात से अभी भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म को और पुरस्कार मिलना चाहिए था। आइए जानते हैं क्या बोले निर्देशक।

विज्ञापन


फिल्म की एक्ट्रेस अदा शर्मा थीं पुरस्कार की हकदार
फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की और नेशनल अवॉर्ड जीतने पर प्रतिक्रिया दी। डायरेक्टर ने कहा, ‘यह चौंकाने वाला था। मुझे तकनीकी पुरस्कारों की उम्मीद थी। मैं चाहता था कि मेरे टेक्नीशियंस के काम को मान्यता मिले, जब कोई फिल्म इतनी बड़ी हो जाती है कि रिलीज के दो साल बाद भी उसकी चर्चा हो रही है, तो वह निश्चित रूप से तकनीकी रूप से अच्छी है। इसलिए मुझे उम्मीद थी कि मेरे टेक्नीशियंस को पुरस्कार मिलेगा। हालांकि, मेरे डीओपी को पुरस्कार मिला, लेकिन मुझे खुशी होती अगर मेरे लेखक, मेरे मेकअप आर्टिस्ट और मेरी अभिनेत्री अदा शर्मा को भी पुरस्कार मिलता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ इसलिए मैं थोड़ा दुखी था।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर ने पुराने दोस्तों को किया याद, बोले- पैसों से ज्यादा...'

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों के संघर्ष को मिला सम्मान
आगे बातचीत में निर्देशक कहते हैं, ‘आखिरकार, एक साधारण पृष्ठभूमि से आने और 20-25 साल के संघर्ष के बाद, फिल्म निर्देशन के लिए देश का सर्वोच्च पुरस्कार पाना एक बड़ा सम्मान है। यह बहुत ही अभिभूत करने वाला था।’


'द केरल स्टोरी' फिल्म के बारे में
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें लड़कियों के एक समूह के धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जाता है, जो सच्ची घटना पर आधारित है। विरोध प्रदर्शन के बावजूद फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed