‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर बरसे सुनील पाल, समय रैना पर कसा तंज; कहा- ‘सीजन 2 में मम्मी-पापा को जज बनाकर शो करो’
Sunil Pal on Indias Got Latent Season 2: कॉमेडियन सुनील पाल एक बार फिर समय रैना और उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में सुनील ने शो के दूसरे सीजन पर तंज कसते हुए कहा कि यह शो उनके जैसे ‘छोटे कलाकार’ के लिए नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि शो के जज पैनल में समय रैना को अपने माता-पिता को बैठाना चाहिए।
शो मेंं जाने पर क्या बोले सुनील पाल
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान सुनील पाल से पूछा गया कि क्या वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में गेस्ट बनकर जाना चाहेंगे। इस पर उन्होंने व्यंग्य भरे अंदाज में जवाब दिया, ‘मैं वहां नहीं जाऊंगा, क्योंकि वो बहुत बड़ा शो है और मेरे जैसे छोटे कलाकार के लिए नहीं है।’
मम्मी-पापा को जज बनाने की दी सलाह
इसके बाद सुनील ने शो के जजिंग पैनल को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कपिल शर्मा शो में अर्चना पूरन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि समय रैना के शो के दूसरे सीजन में दो खास जज होने चाहिए- उनके खुद के मम्मी-पापा। और फिर उन्हीं के सामने शो होना चाहिए।
Samay Raina was right in his interview that Sunil Pal is frustrated from inside. pic.twitter.com/kcRC1LXOE9
— Aditya (@Warlock_Aditya) May 23, 2026
क्या है सुनील-समय की कॉन्ट्रोवर्सी?
बता दें कि सुनील पाल और समय रैना के बीच यह विवाद पिछले साल शुरू हुआ था, जब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों में आ गया था। शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया की एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। इस मामले में कई FIR भी दर्ज हुई थीं और कई कॉमेडियंस व कंटेंट क्रिएटर्स को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें- Jasprit Bumrah: क्या बुमराह ने भी उड़ाया राम चरण का मजाक? अभिनेता का फोटो शेयर कर यश से की तुलना! जानें सच
उस दौरान सुनील पाल ने खुलकर शो और उससे जुड़े कॉमेडियंस की आलोचना की थी। उन्होंने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया जैसे क्रिएटर्स पर युवाओं पर गलत असर डालने का आरोप लगाया था।हालांकि, बाद में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दोनों के बीच मजेदार नोकझोंक भी देखने को मिली थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो समय रैना ने हाल ही में अपने शो स्टिल अलाइव के दौरान ऐलान किया कि उनका पॉपुलर रोस्ट-स्टाइल टैलेंट शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ जल्द वापसी करने वाला है। खबरें हैं कि पहले एपिसोड में एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं।