'अंदाजा नहीं था कि यह रोल लोगों के दिलों में बैठ जाएगा'; फिल्म 'दामिनी' में अपने किरदार पर बोले सनी देओल
Sunny Deol On Damini Film: फिल्म 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सनी देओल ने अपनी साल 1993 की फिल्म 'दामिनी' पर बात की। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस फिल्म में काम किया तो अंदाजा नहीं था कि उनका किरदार इतना पसंद किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सनी देओल फिल्म 'इक्का' में नजर आएंगे। इसके जरिए वे ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में वह वकील का किरदार निभा रहे हैं। कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में उनका अंदाज देख दर्शकों को फिल्म 'दामिनी' की याद आ जाएगी। इस फिल्म में भी सनी देओल ने वकील की भूमिका निभाई थी। हाल ही में 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सनी देओल ने 'दामिनी' पर भी बात की।
सनी देओल को कैसे मिली 'दामिनी'?
सनी देओल ने फिल्म 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'दामिनी' में अपने छोटे से रोल पर बात की। अभिनेता ने कहा, 'मैंने जो 'दामिनी' फिल्म की थी, तब मैं चाहता था कि मैं इस फिल्म में रहूं। हालांकि, तब मेरा कोई रोल नहीं था। राजकुमार संतोषी ने फिल्म का निर्देशन किया। मेरे दोस्त फिल्म प्रोड्यूस कर रहे थे। एक छोटा सा कैरेक्टर था। मेरे से पूछा गया कि तुम करोगे? मैंने कहा, 'बिल्कुल'।
सनी देओल बोले- 'अंदाजा नहीं था कि इतना हिट होगा रोल'
सनी देओल ने आगे कहा, 'मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था। मगर, कभी इसका अंदाजा नहीं था कि फिल्म में यह किरदार लोगों के दिलों में इस तरह बैठ जाएगा। इसीलिए मैं कहता हूं कि फिल्मों को एंजॉय करिए। आप सोच नहीं सकते कि कोई किरदार कहां तक जाएगा, लेकिन उसकी जर्नी इतनी खूबसूरत होती है। 'दामिनी' ने आप सबको उस फिल्म का फैन बना दिया। फिर उसके बाद मुझे मौका नहीं मिला, उस तरह का कोई रोल करने का'।
दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुए सनी
'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से सनी देओल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो रहा हैं। दरअसल, इवेंट में सनी देओल से धर्मेंद्र के बारे में पूछा गया कि आपको कितना गर्व महसूस होता है उनके नाम से? इस पर सनी देओल ने कहा, 'मैं हमेशा अपने पापा का बेटा रहूंगा। बस इससे आगे कुछ नहीं'। यह कहते हुए उनकी आंखें भर आईं।