फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser X Review Fans Excited For Movie Says It Will Be Full Entertaining

SSKTK Teaser X Review: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के टीजर ने जगाई उत्सुकता, दर्शक बोले- फुल एंटरटेनिंग

Fri, 29 Aug 2025 02:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 29 Aug 2025 02:48 PM IST
सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser Reaction: शशांक खेतान वरुण धवन के साथ मिलकर एक बार फिर एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ला रहे हैं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’। जानते हैं फिल्म के टीजर पर क्या है लोगों का रिएक्शन।

विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser X Review Fans Excited For Movie Says It Will Be Full Entertaining
वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरुण धवन-जान्हवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर आज रिलीज हुआ है। टीजर देखकर कई-कई मौकों पर आपको ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की भी झलक दिखेगी। टीजर में कॉमेडी और रोमांस दोनों दिखते हैं। अब जानते हैं कि इस छोटे से टीजर को देखकर लोगों ने एक्स पर कैसी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

विज्ञापन

लोगों को याद आई ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के टीजर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने टीजर के पहले ही सीन को वरुण धवन की ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के ट्रेलर के पहले सीन से कंपेयर किया है। तो वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि सान्या मल्होत्रा को सेकंड लीड में नहीं आना चाहिए था।

विज्ञापन

 

 

अच्छे गानों व डांस नंबर्स की उम्मीद में फैंस
कुछ यूजर्स ने टीजर देखकर फिल्म में अच्छे गाने होने की उम्मीद लगाई है। तो वहीं कुछ का कहना है कि इसमें बड़े लेवल के डांस नंबर्स देखने को मिल सकते हैं, जो एक शानदार म्यूजिक अल्बम तैयार करेंगे। टीजर में कुछ एक डांस सॉन्ग और गानों की झलक दिखी है।

 


 
 

 

वरुण को बाहुबली के लुक में देख खुश हुए यूजर
एक यूजर ने टीजर के पहले सीन में वरुण के बाहुबली वाले लुक पर प्रभास और बाहुबली को पैन इंडिया स्टार बताया। यूजर ने टीजर को फनी और एंटरटेनिंग बताया है। जिससे लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
 


 
 

 

शशांक खेतान की ट्रेडमार्क फिल्म
एक यूजर ने फिल्म की स्टारकास्ट की तारीफ की है और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को निर्देशक शशांक खेतान की ट्रेडमार्क फिल्म बताया है।
 


 

2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन कन्नड़ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिल सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed