{"_id":"6a15956f4906733f3a028962","slug":"svc59-movie-update-nayanthara-to-play-an-action-packed-in-salman-khan-movie-directed-by-vamshi-paidipally-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जवान' के बाद अब सलमान की फिल्म में एक्शन का दम दिखाएंगी नयनतारा; विशेषज्ञों की निगरानी में करेंगी स्टंट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'जवान' के बाद अब सलमान की फिल्म में एक्शन का दम दिखाएंगी नयनतारा; विशेषज्ञों की निगरानी में करेंगी स्टंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Raghav
Updated Tue, 26 May 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Nayanthara Role In SVC59 Movie: नयनतारा को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में दर्शकों ने एक्शन अवतार में देखा था। अभिनेत्री का यह अंदाज अब सलमान खान की आगामी फिल्म में भी देखने की उम्मीद है।
सलमान खान-नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी। शीर्षक फाइनल नहीं होने के चलते अस्थाई रूप से इस फिल्म को SVC59 कहा जा रहा है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें नयनतारा एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आएंगी।
दमदार एक्शन से हैरान करेंगी नयनतारा?
इससे पहले नयनतारा को बॉलीवुड फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ देखा गया था। 'जवान' में भी नयनतारा का एक्शन देखने को मिला। उन्होंने अपने स्टंट से दर्शकों को हैरान कर दिया था। अब चर्चा है कि सलमान खान की आगामी फिल्म में भी वे दमदार एक्शन करती दिखेंगी। इससे फिल्म के प्रति दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सपर्ट्स की निगरानी में खुद करेंगी स्टंट
मेकर्स की तरफ से फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा इस फिल्म में एक मजबूत और दमदार किरदार निभाती हुई दिखेंगी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, नयनतारा एक्टर सलमान खान के साथ एक एक्शन से भरपूर रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा, वे एक्सपर्ट्स की देखरेख में अपने स्टंट खुद ही करेंगी। ऐसा लगता है कि उनका किरदार काफी दमदार और अहम होने वाला है।
मनाली में चल रही शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल मनाली में चल रही है, जहां एक महत्वपूर्ण शेड्यूल पर काम हो रहा है। एक्शन सीन्स के साथ-साथ, लीड जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री भी चर्चा का विषय बन रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान और नयनतारा के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो रही है। सलमान खान और नयनतारा के अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव भी इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे।
कब रिलीज होगी सलमान-नयनतारा की फिल्म?
आने वाले महीनों में इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर अनाउंसमेंट्स होने की उम्मीद है। मेकर्स इस फिल्म को ईद 2027 के मौके पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्में अक्सर त्योहारों के सीजन में ही रिलीज होती हैं। खासतौर से ईद के मौके पर वे दर्शकों को अपनी फिल्मों की रिलीज के रूप में तोहफा देते रहे हैं। इस फिल्म के अलावा सलमान वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ में भी नजर आएंगे।