फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tejasswi Prakash Reveals Her Mom Insisted On Live In With Karan Kundrra Before Wedding

तेजस्वी प्रकाश ने किया बड़ा खुलासा, मां ने दी थी करण के साथ लिव-इन में रहने की सलाह; रिश्ते पर की खुलकर चर्चा

Fri, 22 May 2026 08:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 22 May 2026 08:38 PM IST
सार

Karan Kundra and Tejasswi Prakash: हाल ही में रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के दौरान करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को ऐसे प्रपोज किया कि कपल इसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर छा गए हैं। 

विज्ञापन
Tejasswi Prakash Reveals Her Mom Insisted On Live In With Karan Kundrra Before Wedding
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। दोनों ने अंगद बेदी और नेहा धूपिया के यूट्यूब पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर कीं।

विज्ञापन

करण कुंद्रा ने किया बड़ा खुलासा
करण कुंद्रा ने बताया कि तेजस्वी की मां शुरुआत में अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव थीं। उन्होंने कहा, ‘उनकी मां ने मुझसे कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और मुझे उसके बारे में सोचने के लिए समय लेना चाहिए, क्योंकि वो थोड़ी अलग है। हालांकि, उनके पिता हमारे रिश्ते को लेकर ठीक थे।’

विज्ञापन

Tejasswi Prakash Reveals Her Mom Insisted On Live In With Karan Kundrra Before Wedding
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

मेरी मां चाहती थीं कि करण कम्फर्टेबल हों
वहीं तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझ लें। उन्होंने कहा, ‘मेरी मां चाहती थीं कि करण पूरी तरह कम्फर्टेबल हों। शादी का फैसला लेने से पहले उन्होंने ही हमें लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी। बहुत लोग इसके खिलाफ होते हैं, लेकिन मेरी मां का मानना है कि साथ रहकर एक-दूसरे को समझना चाहिए।’

तेजस्वी ने अपनी और करण की अब तक की जर्नी को याद करते हुए कहा कि लोगों ने शुरू में उनके रिश्ते पर सवाल उठाए थे, लेकिन आज लगभग 4 साल बाद भी उनका रिश्ता और मजबूत हो गया है।

ये भी पढ़ें- अरिजीत सिंह के स्टेज पर ‘काहे मोसे’ गाने पर रोने लगे थे गर्वित-प्रियांश; कहा- ‘वो सब सपने जैसा था’

Tejasswi Prakash Reveals Her Mom Insisted On Live In With Karan Kundrra Before Wedding
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बारे में 
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बारे में बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात पहली बार बिग बॉस के दौरान हुई थी, जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई। अब दोनों को फैंस प्यार से ‘तेजरन’ कहकर बुलाते हैं। फिलहाल यह कपल शो लाफ्टर शेफ्स में भी साथ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed