सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   avika gaur vomiting in front of paparazzi with husband Milind netizens reacting calls it drama

फैंस के सामने बिगड़ी एक्ट्रेस अविका गौर की तबीयत, संभालते दिखे पति मिलिंद; यूजर्स ने बताया ड्रामा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Mar 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Avika Gaur Pregnancy News: एक्ट्रेस अविका गौर अपने पति मिलिंद के साथ पोज दे रहीं थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद फैंस के बीच एक्ट्रेस की प्रेग्ननेंसी की अफवाहों ने फिर सुर्खियां पकड़ ली हैं। 

avika gaur vomiting in front of paparazzi with husband Milind netizens reacting calls it drama
अविका गौर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार

एक्ट्रेस अविका गौर हाल ही में अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ स्पॉट हुईं। जब फैंस इस जोड़े को निहार ही रहे थे कि अचानक अविका की तबीयत बिगड़ गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही फैंस किसी खुशखबरी की उम्मीद लगा रहे हैं। 

Trending Videos


पहले दिखीं असहज फिर की उल्टी 
एक्ट्रेस अविका गौर ने 'बालिका वधू ' में अपने किरदार आनंदी से फैंस के दिल में एक छाप छोड़ दी थी। अब मिलिंद चंदवानी से शादी के बाद अविका अपनी मैरिड लाइफ काफी एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में वो पति संग दिखाई दीं। ग्रीन कलर की ड्रेस पहने अविका काफी खूबसूरत लग रही थीं। जिसके बाद ही वो कुछ असहज महसूस कर के मिलिंद की तरफ देखने लगीं। इसके बाद ही वो एक तरफ मुड़ी और उन्हें उल्टी होने लगी। इसके बाद उनके पति एक्ट्रेस को संभालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

avika gaur vomiting in front of paparazzi with husband Milind netizens reacting calls it drama
अविका और मिलिंद - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रेग्ननेंसी को बताया था अफवाह, यूजर्स दे रहे बधाईयां 
कुछ समय पहले अविका गौर ने अपनी प्रेग्ननेंसी की अटकलों को अफवाह बताया था। उनकी शादी के ठीक बाद से ही एक्ट्रेस के मां बनने की रूमर्स फैलनी शुरू हो गई थीं। एक मीडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने बताया था कि ये बातें उनके लिए भी काफी नई हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स के अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘वाह खुशखबरी, है’ वहीं दूसरे यूजर ने इसे ड्रामा बताया। यूजर ने इसे फिल्म प्रमोशन तक कह दिया। इसी तरह इंटरनेट पर इस वीडियो को मिक्सड रिएक्शन मिले। 

avika gaur vomiting in front of paparazzi with husband Milind netizens reacting calls it drama
अविका गौर शादी - फोटो : एक्स

 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर की थी शादी 
अविका और मिलिंद ने जून 2025 में अपनी सगाई की खबर को फैंस के साथ शेयर किया था। जिसके बाद 30 सितंबर 2025 को कपल ने शादी कर ली। इस जोड़े ने रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर शादी थी। 2020 में हैदराबाद में आपसी दोस्तों के जरिए शुरू हुआ यह रिश्ता पहले दोस्ती फिर प्यार में बदला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed