टीवी और फिल्म एक्टर एजाज खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बिग बॉस 12 में आई खान सिस्टर्स (सबा-सोमी) को बड़ी सलाह देते दिखाई दे रहे हैं।गौरतलब है कि एजाज खुद तीन बार बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में बिग बॉस 12 को देखते हुए उन्होंने 57 मिनट का एक वीडियो बनाया है जिसमें वह खान सिस्टर्स को ऐसी चीजें करने से मना कर रहे हैं...तो आइए जानते हैं आखिर क्या कह रहे हैं एजाज खान...
बिग बॉस 7 कंटेस्टेंट एजाज खान ने दी 'खान सिस्टर्स' को नसीहत, बोले- 'खानों की इज्जत बचा के रखो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2013 में बिग बॉस 7 में वाइल्ड कार्ड से शो में प्रवेश करने वाले एजाज खान ने खान सिस्टर्स को लेकर कहा है कि वे शो में तरीके से खेलें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि खान सिस्टर्स बहुत ही दिलचस्प हैं। एजाज ने आगे कहा कि सबा और सोमी खानों की इज्जत बचाए रखें। #BB12 Go slow #KhanSisters, #AjazKhan calls #BB a bumpy ride! @AjazkhanActor #BiggBoss12 #SalmanKhan #BiggBossS12 #BB12 pic.twitter.com/zc1HN36nQH
एजाज वीडियो में यह कहते भी दिखाई दे रहे हैं कि खान सिस्टर्स को थोड़ा धीरे चलना चाहिए। अगर वह मास्टरमाइंड बनकर किसी प्लानिंग से खेलेंगी तो पकड़ी जाएंगी। एजाज ने दोनों बहनों के लिए यह सलाह दी है कि लोगों को मनोरंजन पसंद है ना कि लड़ाई झगड़ा। इसलिए कोशिश यह करें कि इन सब चीजों से दूर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि घर में रोटी, अंडा और ब्रेड के लिए ना लड़ें।
बता दें कि साल 2003 तीन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर एजाज खान बिग बॉस 7 में तीसरे स्थान पर आए थे। वो घर में 105 दिनों तक टिके रहे थे। इस दौरान उनकी कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई भी हुई थी जिसमें सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट बनकर आए एक्टर अरमान कोहली भी शामिल थे।
इसके बाद बिग बॉस सीजन 8 में भी उन्हें देखा गया था। वह साल 2015 में आए शो के हल्ला बोल थीम में भी मौजूद थे। बता दें कि एजाज अपने 15 साल के फिल्मी करियर में तकरीबन 20 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्हे कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज में भी देखा गया है। साल 2018 में उनकी तीन अपकमिंग फिल्में ' है तुझे सलाम इंडिया, गुल मकाई और झोल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड' रिलीज होने वाली है।