{"_id":"5ba6410d867a5520833a75bb","slug":"bigg-boss-12-strongest-and-weakest-contestants-of-the-first-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: 'वीकेंड का वार' से पहले जानें कौन मजबूत कौन कमजोर, ये जोड़ी है शुरुआत से टॉप पर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: 'वीकेंड का वार' से पहले जानें कौन मजबूत कौन कमजोर, ये जोड़ी है शुरुआत से टॉप पर
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन चल रहा है और शो को एक हफ्ता होने वाला है। ऐसे में आज रात (22 सितंबर) को पहला 'वीकेंड का वार' शो देखने को मिलेगा जिसमें सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स की परफोर्मेंस के बारे में जान उन्हें फटकार लगाते भी दिखाई देंगे। लेकिन इससे पहले हम अपनी इस स्पेशल स्टोरी में बात करेंगे इन 5 दिनों के खेल में अबतक घर में कौन-कौनसी जोड़ी और एकल कंटेस्टेंट घर में सबसे अच्छा खेल रहे हैं और साथ ही ये भी जानेंगे इस वक्त कौन सबसे मजूबत और कमजोर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल है...
2 of 12
Srishty Rode
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे इन पांच दिनों में अब तक सबसे कमजोर कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे की। देखा जाए तो सृष्टि की भागीदारी घर में सबसे कमजोर साबित हो रही है। यहां तक कि बिग बॉस के दर्शकों की नजर से वह अभी तक दूर ही हैं। घर में भी वह कुछ ज्यादा काम करती नजर नहीं आती हैं। ऐसे में सृष्टि घर में सबसे कमजोर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। यही कारण है कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए वह नॉमिनेट हुई हैं।
3 of 12
TV Show
अब बात करेंगे लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में मुख्य अभिनेत्री रह चुकीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की। बिग बॉस के घर में पांच दिन के खेल के हिसाब से देखे तो दीपिका कुछ कमाल नहीं कर पा रही हैं। हालांकि उन्होंने राजा-रानी वाले टास्क में कड़ी मेहनत की थी लेकिन उनके अंदर इस टास्क को जीतने की लालसा नजर नहीं आ रही थी। इसलिए वह ये जीती बाजी हार गईं। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दीपिका भी नॉमिनेशन की लिस्ट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
karanvir and nirmal singh
रोमिल-निर्मल की हरियाणवी जोड़ी भी लोगों को एंटरटेन करने में नाकाम साबित हो रही है। घर में यह जोड़ी भी हर मामले में फिस्ड्डी है चाहे उसमें किसी कंटेस्टेंट से बहस की बात हो या फिर घर में दिए ग टास्क की। यहां तक कि इस जोड़ी के मुंह से ऐसी कोई बात भी नहीं निकल रही है जो लोगों को इनका दिवाना बना दे। यही कारण है कि पुलिस और वकील की ये जोड़ी घर से बेघर होने के लिए चुनी गई है।
विज्ञापन
5 of 12
Bigg boss 12
शिवाशीष मिश्रा-सौरभ पटेल की जोड़ी भी घर में दम तोड़ती नजर आ रही है। जहां सौरभ घर में सबसे कम घुलते मिलते हैं तो वहीं शो के इन शुरुआती पांच दिनों में शिवाशीष सबकी हां में हां मिलाते नजर आते हैं लेकिन घर में उनका खुद का कोई विचार नहीं होता। इसलिए इस जोड़ी को भी एविक्शन की रडार पर रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।