फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: जोड़ी नहीं सिंगल कंटेस्टेंट होगा इस हफ्ते घर से बेघर, इन 2 एक्ट्रेस पर मंडरा रहा खतरा

Sat, 22 Sep 2018 05:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 single female contestant will be first eliminated
TV Show

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 का आज रात (22 सितंबर) पहला वीकेंड का वार एपिसोड प्रसारित होगा। इस एपिसोड में जहां श्रीसंथ एक बार फिर घर छोड़कर जाते हुए दिखाई देंगे तो वहीं, कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर खुद का कम्पोज किया हुआ गाना सलमान खान को सुनाएंगे। लेकिन इस बीच सलमान खान घरवालों की क्लास भी लेते नजर आएंगे। लेकिन आपको बता दें कि कल रविवार (23 सितंबर) के एपिसोड में एक महिला कंटेस्टेंट की घर से बेघर होने की आशंका जताई जा रही है....  

bigg boss 12 single female contestant will be first eliminated
बिग बॉस 12

द खबरी के एक ट्वीट के मुताबिक बताया जा रहा है कि 'सिंगल लोस्ट' इसका सीधा मतलब है कि इस वीकेंड का वार में कोई एक कंटेस्टेंट बाहर होगा। लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए तीन जोड़ियां और दो सिंगल कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया था। इसमें शिवाशीष-सौरभ, सबा-सोमी, अनूप-जसलीन और रोशमी-कृति की जोड़ी के साथ एकल कंटेस्टेंट दीपिका और सृष्टि नॉमिनेट हुई है।

bigg boss 12 single female contestant will be first eliminated
TV Show

अगर द खबरी के ट्वीट की माने तो एकल कंटेस्टेंट में दीपिका और सृष्टि का नाम ही सामने आता है। लेकिन घर में दीपिका की भागीदारी सृष्टि से काफी बेहतर है। ऐसे में सृष्टि का घर से बेघर होना तय माना जा सकता है। बता दें कि आज रात (22 सितंबर) शनिवार के एपिसोड में कोई कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होने वाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 single female contestant will be first eliminated
TV Show

आपको यह भी बता दें कि बीते एपिसोड में निर्मल-रोमिल और करणवीर बोहरा को काल कोठकी की सजा का पात्र माना गया है जो अगले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सीधे-सीधे नॉमिनेट हुए हैं। बिग बॉस के इस फैसले के बाद करणवीर काफी परेशान हुए और नाखुश भी नजर आए। वहीं, रोमिल और निर्मल का कहना था कि वे दोनों घर में सबसे ज्यादा काम करते हैं फिर भी उन्हें नॉमिनेट कर दिया गया। 

विज्ञापन
bigg boss 12 single female contestant will be first eliminated
TV Show

बता दें कि बिग बॉस में बॉलीवुड स्टार्स के आने का भी दौर आता है और ऐसे में (23 सितंबर) वीकेंड का वार के एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन नजर आएंगे। वह शो में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' को प्रमोट करने आ रहे हैं। इस दौरान वह शो के होस्ट सलमान संग खूब मस्ती कर घरवालों को 'पिलो टास्क' भी देंगे जिसमें दीपिका और सृष्टि की जीत होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed