'बिग बॉस' में हर कोई अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी होगा। जानकारी के मुताबिक 'बिग बॉस सीजन 12' में वरुण धवन सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन करते नजर आएंगे। वरुण न केवल अपनी फिल्म को प्रमोट करेंगे बल्कि सलमान खान को कढा़ई करना भी सिखाएंगे।
बिग बॉस 12: सलमान नहीं अब वरुण धवन के इशारों पर चलेंगे सभी घरवाले, खुलेआम कराएंगे ऐसे टास्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक वरुण धवन 'बिग बॉस' में अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन के लिए आएंगे। वरुण घर के अंदर भी जाएंगे और घरवालों के साथ जमकर मस्ती करेंगे। सुई धागा फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है जिसके प्रमोशन में फिल्म की स्टारकास्ट कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है।
'द खबरी' ने सोशल मीडिया सलमान खान और वरुण धवन की तस्वीरें भी पोस्ट की है जिसमें दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक वरुण धवन शो के दौरान सलमान खान को भारत में बनी जैकेट तोहफे के रूप में देंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में वरुण धवन और सलमान खान स्टेज पर कढ़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों ने कढ़ाई की और कपड़े पर SK लिखा।
#BB12 #WeekendKaVaar pic.twitter.com/4QPovCn9Dd #BB12 #EXCLUSIVE!#WeekendKaVaar #VarunDhawan gifted #SalmanKhan
Made in India Jacket
जानकारी के मुताबिक वरुण धवन घरवालों से 2 टास्क करवाएंगे। पहला टास्क तकिया को बनाना होगा तो वहीं दूसरा दंगल होगा। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक पहले टास्क में सिंगल कंटेस्टेंट टास्क जीत लेता है तो वहीं दूसरे टास्क में जोड़ीदार की जीत होती है। दूसरा टास्क में सबा-सोमी और दीपिका सृष्टि के बीच दंगल होता है जिसमें दीपिका और सृष्टि जीत जाएंगे।
#BB12 EXCLUSIVE!
Varun Dhawan gave HMs Task of Making Pillows
Singles Won The task
Task 2
Dangal Between Saba-Somi and Dipika-Srishty
Dikipa-Srishty won
आपको बता दें, 'सुई धागा' फिल्म में अनुष्का और वरुण गांव के भोले-भाले 'मौजी' और 'ममता' की भूमिका में हैं। जिनका सपना है कि वो दुनिया में नाम कमाए। इस फिल्म में वरुण एक दर्जी की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। इस फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिला है जिस वजह से फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं।