फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान का चुभता सवाल सुनते ही गुस्से से तिलमिला जाएंगे श्रीसंथ, करेंगे ऐसा किसी को भी नहीं थी उम्मीद

Sat, 22 Sep 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Sreesanth threatens Salman Khan to leave Bigg Boss season 12
Sreesanth

सलमान खान का गुस्सा तो लोगों ने कई बार देखा होगा। 'बिग बॉस सीजन 12' का 'वीकेंड का वार' में सलमान खान पहली बार लोगों से रूबरू होंगे। 'वीकेंड का वार' के कुछ प्रोमो आ गए हैं जिसमें दबंग खान श्रीसंथ से सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि श्रीसंथ सलमान से कुछ ऐसा सवाल कर देते हैं जिसकी वजह से वह तिलमिला जाते हैं और घर छोड़ने की बात कहने लगते हैं।

Sreesanth threatens Salman Khan to leave Bigg Boss season 12
salman khan

वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान श्रीसंथ से सवाल करते हैं कि आपने परवरिश पर सवाल कैसे उठाया? सलमान कहते हैं कि यह बहुत भारी भरकम शब्द है यह सीधा जाता है माता-पिता पर। श्रीसंथ से सवाल पूछते हुए सलमान गुस्से में नजर आ रहे हैं। सलमान को श्रीसंथ कहते हैं कि वह उस वक्त गुस्से में थे।

Sreesanth threatens Salman Khan to leave Bigg Boss season 12
S Sreesanth

वीडियो में श्रीसंथ आगे कहते हैं कि 'मेरे माता-पिता को कोई बोले तो अच्छा है? यानी कि मैं बुरा हूं। ठीक है सर मुझे बोलना ही नहीं है फिर। आज से मैं यहां हूं ही नहीं।' सलमान से यह कहते ही श्रीसंथ गुस्से में उठते हैं और माइक उतारकर घर से जाने को कहने लगते हैं। श्रीसंथ के इस बर्ताव को देखकर न केवल सलमान बल्कि घरवाले भी हैरान रह जाते हैं।
 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sreesanth threatens Salman Khan to leave Bigg Boss season 12
S Sreesanth

दरअसल, हाल ही में घर में 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस टास्क हुआ था। इस टास्क में सिंगल को जोड़ीदार को बजर दबाकर अपने आपको उससे मजबूत साबित करना था। इस टास्क के दौरान श्रीसंथ बजर बजते ही शिवाशीष और सौरभ की जोड़ी को चुनौती देते है। टास्क शुरू होते ही श्रीसंथ कहते हैं कि उनके पास कोई भी प्वाइंट नहीं है। श्रीसंथ के यह कहते ही सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।  टास्क रद्द हो जाता है और सभी घरवाले भड़क जाते हैं।

विज्ञापन
Sreesanth threatens Salman Khan to leave Bigg Boss season 12
somi khan

इस बीच श्रीसंथ को सोमी कुछ कहती हैं जिसके बाद श्रीसंथ कहते हैं कि आपकी परवरिश ऐसी हुई होगी। श्रीसंथ को दीपिका रोकती भी हैं लेकिन वह सोमी पर भड़क जाते हैं। इसके बाद सोमी की बहन सबा भी आ जाती है और मामला काफी बढ़ जाता है। कुछ देर बाद श्रीसंथ खान सिस्टर्स से माफी मांगते हैं और फिर थोड़ी देर बाद फिर बहस शुरू हो जाती है। श्रीसंथ गुस्से से लाल हो जाते हैं और माइक उतार देते हैं।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed