{"_id":"5abb10b54f1c1ba2238b7912","slug":"kapil-sharma-misses-his-old-team-at-family-time-with-kapil-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैंस को नहीं पसंद आया कपिल शर्मा का नया शो, याद आई 'नानी' और बोल पड़े ये बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फैंस को नहीं पसंद आया कपिल शर्मा का नया शो, याद आई 'नानी' और बोल पड़े ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
kapil ali asgar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का लंबे इंतजार के बाद नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' 25 मार्च से शुरू हो चुका है। यह शो कपिल के पहले शो से बिल्कुल अलग है। इस शो में कपिल के साथ कुछ पुराने साथी नजर आए वहीं कुछ शो का हिस्सा नहीं बन पाए। पुरानी टीम के जो साथी इस शो का हिस्सा नहीं बन पाए कपिल उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं।
kapil ali asgar
हाल ही में कपिल के नये शो का पहला एपिसोड टेलिकास्ट हुआ जिसके बाद उनके पुराने टीम मेंबर अली असगर ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी। अली ने ट्वीट कर लिखा, एंटरटेनमेंट वापस आ चुका है। आपको बहुत-बहुत शुभकामनायें कपिल। आप परिवारों का खूब मनोरंजन करो।
Entertainment is back ..all the best Kapil @KapilSharmaK9 👍May u Rock wit family times..🌟✨⭐️@SonyTV
— Ali Asgar (@kingaliasgar) March 25, 2018
kapil ali asgar
अली का ट्वीट पढ़ कपिल भावुक हो गए। इस ट्वीट के जवाब में कपिल ने लिखा, थैंक यू अली भाई। मैं आप सबको मिस कर रहा हूं। यह वही फ्लोर है जिस पर हम कॉमेडी नाइट्स के लिए शूट किया करते थे। सिर्फ मैं जानता हूं कि आप सभी के बिना मैं यहां कैसे शूट कर रहा हूं ? आप सभी को मेरा प्यार…
Thank u ali bhai .. missing u guys .. it’s the same floor where we used to shoot comedy nights.. I only know how I am shooting without u guys .. love u
— KAPIL (@KapilSharmaK9) March 25, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma
आपको बता दें, शो के पहले एपिसोड के गेस्ट अजय देवगन थे। लोगों को कपिल के शो का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन शो को मिल रही प्रतिक्रिया को देखकर ऐसा लगता है जैसे इस बार कपिल अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं रहे। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इस शो को बोरिंग और बकवास बताया।