सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karan Kundrra TalK About Reality Show Laughter Chef 2 Host By Bharti Singh

Karan Kundrra: अचानक ‘लाफ्टर शेफ 2’ का हिस्सा क्यों बने करण कुंद्रा? अभिनेता ने साझा की असल वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 23 Mar 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

टीवी के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा हाल ही में कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में शामिल हुए हैं। शो के कई एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद उनकी एंट्री हुई। अचानक यूं शो का हिस्सा बनने की वजह क्या रही? इस बारे में करण कुंद्रा का क्या कहना है, जानिए?

Karan Kundrra TalK About Reality Show Laughter Chef 2 Host By Bharti Singh
करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@kkundrra
विज्ञापन

विस्तार

करण कुंद्रा ने कुकिंग रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ का पहला सीजन किया था। उस वक्त उन्हें शो में दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन जब इस रियालिटी शो का दूसरा सीजन आया तो करण कुंद्रा नजर नहीं आए, जबकि कई पुराने प्रतियोगी नए सीजन में भी दिखे। हाल ही में अचानक उनकी एंट्री इस रियालिटी शो में हुई। इस फैसले के पीछे क्या वजह रही? इस बारे में करण कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में बताया। 

Trending Videos


करण कुंद्रा ने साझा की असल वजह 
दुबई के रहने वाले इंफ्लुएंसर अब्दू रोजिक ने ‘लाफ्टर शेफ 2’ बीच में ही छाेड़ दिया, उन्हें रमजान के लिए घर वापस जाना था। अब्दू की बजाय अब शो में टीवी एक्टर करण कुंद्रा नजर आ रहे हैं। वह ‘लाफ्टर शेफ’ के पहले सीजन में भी नजर आए थे। अब दूसरे सीजन में दिख रहे हैं। हाल ही में स्क्रीन से की गई बातचीत में करण ने ‘लाफ्टर शेफ 2’ का हिस्से बनने की वजह साझा की। वह कहते हैं, ‘ समय और डेट्स का मामला था। मैंने तो पहले सीजन में शामिल होने के बारे में भी नहीं सोचा था। मैं पहले सीजन में भी आठ दिन के लिए शामिल हुआ था, लेकिन मैं बाद तक ‘लाफ्टर शेफ’ में बना रहा।’ इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Karan Kundra: तेजस्वी प्रकाश संग शादी की खबरों के बीच एक जिम्मेदारी निभाते दिखे करण, अभिनेत्री भी साथ नजर आईं 

गर्लफ्रेंड तेजस्वी से शादी को लेकर भी चर्चा 
इन दिनों करण कुंद्रा जल्द होने वाली अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। खबर है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश से जल्द शादी करेंगे। तेजस्वी प्रकाश भी टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। तेजस्वी की मां ने शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में बताया था कि अभिनेत्री जल्द ही शादी करेंगी। यह बात सुनकर करण और तेजस्वी के फैंस काफी खुश हुए। 

ये खबर भी पढ़ें:Karan Kundra: करण ने तेजस्वी प्रकाश से शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी, बोली ऐसी बात सुनकर दंग रह जाएंगे फैंस 

तेजस्वी भी कुकिंग रियालिटी शो में नजर आईं 
शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में करण की गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी नजर आ रही है। वह अकसर ही इस रियालिटी शो में शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना से अपनी कुकिंग स्किल्स के लिए तारीफ हासिल करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed