सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   kaun banega crorepati 13 kapil sharma sayas i feels that amitabh bachchan asks easier question to beautiful women

कौन बनेगा करोड़पति 13: कपिल शर्मा ने खोला अमिताभ बच्चन का राज, कहा महिलाओं से पूछते हैं आसान सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 19 Dec 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीतते हुए नजर आते हैं। उनके शो पर तो कई सितारे और अतिथि अपनी फिल्मों और शोज के लिए आते हैं। लेकिन कुछ समय पहले शानदार शुक्रवार में कपिल शर्मा सोनू सूद के साथ अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में अतिथि बनकर पहुंचें थे।

kaun banega crorepati 13 kapil sharma sayas i feels that amitabh bachchan asks easier question to beautiful women
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Sony Tv
विज्ञापन

विस्तार

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीतते हुए नजर आते हैं। उनके शो पर तो कई सितारे और अतिथि अपनी फिल्मों और शोज के लिए आते हैं। लेकिन कुछ समय पहले शानदार शुक्रवार में कपिल शर्मा सोनू सूद के साथ अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में अतिथि बनकर पहुंचें थे। उस दौरान कपिल ने बिग बी के साथ ढ़ेर सारी मस्ती की। बिग बी ने भी कपिल शर्मा के कई राज खोले। लेकिन हाल ही में कपिल शर्मा ने अमिताभ बच्चन के बारे में ऐसी बात कही जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा।

Trending Videos


कपिल ने रखी अपने दिल की बात

कपिल शर्मा ने हाल ही में मस्ती-मस्ती में ये कहा कि उन्हें लगता है जो भी खूबसूरत महिलाएं कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर आती हैं बिग बी उनसे आसान से सवाल पूछते हैं। इस बात का खुलासा कपिल ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में मेहमान बनकर आए सचिन खेड़ेकर, सोनाली कुलकर्णी और रवि किशन के सामने किया। दरअसल ये कौन बनेगा करोड़पति के मराठी वर्जन कौन होणार करोड़पति के प्रमोशन के लिए शो पर पहुंचें थे। जहां कपिल ने बातचीत के दौरान अपने दिल की बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

kaun banega crorepati 13 kapil sharma sayas i feels that amitabh bachchan asks easier question to beautiful women
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के सामने होने लगती है पेट में गुड़गुड़

कपिल ने केबीसी पर जाने का अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘मुझे कई बार केबीसी के सेट पर जाने का मौका मिला है। वहां का जो माहौल है, म्यूजिक है और जो सेटअप है वो बहुत ही इंटेंस है। ऊपर से अमिताभ सर जिस तरह से बोलते हैं, सर मुझे ऐसे मत देखिए, मैं इसमें आपकी कोई मदद नहीं कर सकता हूं। उनकी आवाज भी ऐसी है जिसे सुनने के बाद आप जिस कुर्सी पर बैठे हैं वहीं बैठे-बैठे आपके गुड़गुड़ होता रहता है।

kaun banega crorepati 13 kapil sharma sayas i feels that amitabh bachchan asks easier question to beautiful women
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

खूबसूरत लड़कियों से पूछते हैं आसान सवाल

कपिल ने अपने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, ‘मैंने एक बात देखी है, जैसे सोनाली जैसी खूबसूरत लड़की चली जाए तो बच्चन साहब के सवाल अलग हो जाते हैं। जैसे गुलाब का फूल किस रंग का होता है। और जब हम चले जाए तो वो पूछते हैं कि हुमायूं कब आया था? अगर हम बता भी दें कि किस वक्त किस साल आया था? फिर आगे बढ़ते हैं कि कितने बजे आया था?

kaun banega crorepati 13 kapil sharma sayas i feels that amitabh bachchan asks easier question to beautiful women
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : Sony Tv

सोनू सूद के साथ पहुंचें थे कपिल  

कपिल शर्मा नवम्बर में सोनू सूद के साथ अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 में पहुंचें थे जहां उन्होंने कई सवालों के सही जवाब देते हुए 25 लाख रुपए जीते। इस दौरान कपिल अमिताभ बच्चन के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed