सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 13 Amitabh Bachchan became emotional after completing one thousand episodes said The world has changed

KBC 13: केबीसी के एक हजार एपिसोड पूरे होने पर भावुक हुए अमिताभ, 21 साल का सफर देख बोले- ‘दुनिया बदल गई’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 29 Nov 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक हजार एपिसोड पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अमिताभ बच्चन भावुक होते हुए नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 

KBC 13 Amitabh Bachchan became emotional after completing one thousand episodes said The world has changed
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी का सबसे हिट रियलिटी शो है, जिसके सवाल-जवाब और अमिताभ बच्चन का अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस गेम के 12 सीजन आ चुके हैं और 13वां सीजन इन दिनों टीवी पर चल रहा है। इस गेम शो में कई कंटेस्टेंट करोड़पति और लखपति बनकर खेल से लौट चुके हैं। दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स का तड़का भी अमिताभ बच्चन के इस खेल में देखने मिलता है, जिस वजह ये रियलिटी शो काफी चर्चा में रहता है। अमिताभ बच्चन के इस शो के 1000 एपिसोड पूरे हो गए हैं और इसी खुशी में केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा पहुंचीं। इस मौके पर बच्चन परिवार की तीन जनरेशन ने मिलकर खूब मस्ती की। इतना ही नहीं, इस मौके पर अमिताभ बच्चन भावुक भी होते नजर आए।

Trending Videos

KBC 13 Amitabh Bachchan became emotional after completing one thousand episodes said The world has changed
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर केबीसी का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें श्वेता और नव्या नवेली नंदा केबीसी में एंट्री लेती नजर आती हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन के सामने उनकी बेटी और नातिन हॉट सीट पर बैठती हैं और फिर श्वेता अपने पिता अमिताभ से सवाल पूछते हुए कहती हैं, ‘पापा मैं आपसे एक सवाल करना चाहती हूं कि यह एक हजारवां एपिसोड है तो आपको कैसा लग रहा है?’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

KBC 13 Amitabh Bachchan became emotional after completing one thousand episodes said The world has changed
केबीसी के सेट पर बिग बी के साथ बेटी श्वेता

श्वेता के इस सवाल को सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो जाते हैं। वे बेहद ही प्यार से कहते हैं, ‘ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया ही बदल गई।’ इस वीडियो के आखिर में बिग बी ये कहते हुए भी नजर आते हैं कि अब खेल को आगे बढ़ाते हैं क्योंकि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। बिग बी की इस बात पर खूब तालियां बजती हैं। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के 21 सालों का सफर भी दिखाया गया है। 13 सीजन के हर पल को जोड़ा गया है, जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक केबीसी का खेल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।  

KBC 13 Amitabh Bachchan became emotional after completing one thousand episodes said The world has changed
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘चेहरे की मुस्कान, आंखों में खुशी के आंसू, ढेर सारे ज्ञान और आप सभी के प्यार के साथ केबीसी पूरे कर रहा है अपने 1 हजार एपिसोड, इस हसीन पल में भावुक हुए अमिताभ बच्चन सर। देखिए इस पूरी जर्नी की एक झलक, इस पूरे एपिसोड को देखना मत भूलिएगा। कौन बनेगा करोड़पति के शानदार शुक्रवार एपिसोड में, इस शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी पर।’ इस वीडियो से साफ है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का शुक्रवार का एपिसोड काफी ज्यादा मजेदार होने वाला है, जिसमें एक तरफ अमिताभ बच्चन, श्वेता और नव्या नवेली नंदा एक साथ मिलकर बच्चन परिवार के किस्से को शेयर करेंगे, लेकिन कुछ भावुक पल फैंस का दिल जीत लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed