फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 13 Hussain Vohra left the game on the question of 1 crore do you know the answer

KBC 13: करोड़पति बनने से चूके हुसैन वोहरा, 1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा खेल, क्या आप जानते हैं इसका जवाब

Wed, 13 Oct 2021 12:47 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 13 Oct 2021 12:47 AM IST
सार

कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में हुसैन वोहरा 1 करोड़ की राशि पाने से चूक गए। उन्होंने इस राशि के सवाल पर खेल को छोड़ दिया।

विज्ञापन
KBC 13 Hussain Vohra left the game on the question of 1 crore do you know the answer
हुसैन वोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 13 को अपना पहला मेल करोड़पति कंटेस्टेंट अब तक नहीं मिल पाया है। मंगलवार को केबीसी की हॉट सीट पर महाराष्ट्र के बिजनेसमैन हुसैन वोहरा मौजूद थे और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि, वह पहले मेल कंटेस्टेंट होंगे, जो 1 करोड़ की राशि को अपने नाम करेंगे। क्योंकि वह इस खेल को काफी शानदार तरीके से खेल रहे थे। लेकिन हुसैन का करोड़पति बनने का सपना अधूरा रह गया। हुसैन ने 50 लाख रुपये तक गेम खेला। लेकिन जब उनके सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल आया, तो उन्होंने खेल को बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया। 

विज्ञापन

 
50 लाख का ये था सवाल
हुसैन वोहरा ने अपने खेल को काफी समझदारी के साथ खेला था, जिसकी झलक 50 लाख रुपये के सवाल के समय भी देखने को मिली। हुसैन से जो 50 लाख रुपये के लिए सवाल किया गया था, उसका जवाब उन्हें नहीं पता था। अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा, दुनिया में सबसे भारी और बड़ा मस्तिष्क किस जानवर का होता है? इस सवाल के जवाब के तौर पर उनके सामने नीली व्हेल, स्पर्म व्हेल, हंप व्हेल और ओर्का (किलर व्हेल) ऑप्शन के रूप में आए थे।
विज्ञापन

 
इस सवाल का जवाब देने के लिए हुसैन ने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, जो उनके पास आखिरी बची थी। इसके बाद हुसैन ने सही जवाब देते हुए 'स्पर्म व्हेल' का नाम लिया। इस सवाल का जवाब देकर हुसैन वोहरा 50 लाख जीत गए थे। उनकी इस कामयाबी पर अमिताभ बच्चन भी काफी खुश हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा खेल
अमिताभ बच्चन ने हुसैन वोहरा से 1 करोड़ के लिए काफी मजेदार सवाल किया था, जिसमें हुसैन पूरी तरह फंस कर रह गए थे। बिग बी ने उनसे पूछा, आठ हजारी पर्वत शिखरों में से किस शिखर की ऊंचाई सबसे कम है, पर उस पर सफलतापूर्वक चढ़ाई सबसे बाद में की गई? इस सवाल के जवाब के तौर पर हुसैन के सामने चार ऑप्शन आए थे, जिसमें नंगा पर्वत, अन्नपूर्णा, गाशरब्रुम 1,शीशापांगमा था। हालांकि, उन्हें इस सवाल का जवाब नहीं पता था, जिस वजह से उन्होंने खेल को बीच में छोड़ दिया। बता दें, इस सवाल का सही जवाब शीशापांगमा है।

 
पिता बनने वाली हैं हुसैन वोहरा
केबीसी में हुसैन वोहरा का कमाल का खेल और उनका ज्ञान देखकर अमिताभ बच्चन काफी हैरान रह गए थे। बिग बी खेल के बीच-बीच में हुसैन से बात करते नजर आए। इतना ही नहीं, वह हुसैन की जमकर तारीफ भी कर रहे थे। इस खेल के दौरान अमिताभ बच्चन ने हुसैन को गूगल की उपाधि दी। हुसैन पिता बनने वाले हैं और अपनी जीती हुई राशि से वह अपने लिए एक घर खरीदना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed