सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 13 Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah stars Dilip Joshi and Munmun Dutta romance in front of Amitabh Bachchan

KBC 13: अमिताभ बच्चन के सामने जेठालाल ने बबीता जी संग किया रोमांस, एक-दूसरे की आंखों में खोए दिखे दोनों

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 09 Dec 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

केबीसी 13 के इस शुक्रवार के एपिसोड में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम नजर आएगी। इस दौरान दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

KBC 13 Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah stars Dilip Joshi and Munmun Dutta romance in front of Amitabh Bachchan
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। शो का 13वां सीजन चल रहा है और इस सीजन का हर शुक्रवार काफी मजेदार होता है। इस खास एपिसोड में सेलिब्रिटी जगत के सितारे पहुंचकर गेम खेलते हुए नजर आते हैं और इस बार केबीसी के मंच पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम नजर आने वाली है और ये स्टार्स मिलकर अमिताभ बच्चन के मुश्किल सवालों का सामना करेंगे। इतना ही नहीं, इस एपिसोड में दिलीप जोशी (जेठालाल, सीरियल का किरदार) और मुनमुन दत्ता (बबीता, सीरियल का किरदार) सबके सामने रोमांस भी करते हुए नजर आएंगे, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब सामने आ गई हैं।

Trending Videos

KBC 13 Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah stars Dilip Joshi and Munmun Dutta romance in front of Amitabh Bachchan
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोनी टीवी की तरफ से सोशल मीडिया पर इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है और कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता साथ में रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता सबके सामने डांस कर रहे हैं। इस दौरान दोनों के आसपास का मौहाल काफी ज्यादा सुंदर है। दोनों एक-दूसरे की और काफी प्यार से भी देख रहे हैं। हालांकि, बीच में अमिताभ बच्चन दोनों को डांस करते हुए रोक देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

KBC 13 Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah stars Dilip Joshi and Munmun Dutta romance in front of Amitabh Bachchan
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

केबीसी के इस एपिसोड में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम से सिर्फ एक या दो लोग नहीं बल्क पूरे 21 लोग आते हैं और उनका यही अंदाज देखकर अमिताभ बच्चन भी हैरान होते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं, बिग बी को उन सब लोगों को बैठानी की जगह भी नहीं मिलेगी। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन कहते हुए दिख रहे हैं, ‘आपलोग 21 जन हैं?’ इसके बाद दिलीप जोशी कहते हैं, 'क्या करेंगे 2 तो उधर बैठ जाएंगे, बाकी नीचे पंगत लगा देंगे। इसपर अमिताभ के मुंह से निकलता है, ‘हे भगवान।’

KBC 13 Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah stars Dilip Joshi and Munmun Dutta romance in front of Amitabh Bachchan
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

इस एपिसोड का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दिलीप जोशी अमिताभ बच्चन से ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन को डांटते हैं? इस पर बिग बी कहते हैं, ‘हां कभी-कभी।’ वहीं, बिग बी भी दिलीप जोशी से पूछते हैं कि क्या आपके पिताजी आपको डांटते हैं? दिलीप जोशी मुंह बनाते हुए कहते हैं बिल्कुल भी नहीं। हालांकि उनकी ये बात सुनकर हर कोई हंसने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed