{"_id":"5a054cf64f1c1b0d698ba980","slug":"know-why-kapil-sharma-is-not-ready-to-get-married-to-his-girlfriend-ginni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा नहीं करना चाहते अभी गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी, ये है वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा नहीं करना चाहते अभी गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी, ये है वजह
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील ग्रोवर को लेकर विवादों से सुर्खियां बटोरने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर अपने हालिया बयान के बाद लाइम लाइट में आ गए हैं। इस बार कपिल किसी झगड़े या अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ की वजह से खबरों में बने हुए हैं।
kapil sharma
दरअसल कपिल ने अपने एक बयान में गर्लफ्रेंड गिन्नी से अभी शादी करने के लिए मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो फिलहाल गिन्नी से शादी नहीं कर सकते। बता दें कि 18 मार्च 2017 को एक पोस्ट के जरिये कपिल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को गर्लफ्रेंड गिन्नी से मिलवाया था।
उस वक्त कपिल ने अपने पोस्ट में गिन्नी और अपनी एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं ये नहीं कहूंगा कि ये मेरी बेटर हाफ है...गिन्नी ने मुझे पूरा किया है...गिन्नी मैं तुमसे प्यार करता हूं...कृप्या उसका स्वागत कीजिए...मैं उससे बहुत प्यार करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिन्नी चतरथ
गिन्नी को अपना बचपन का प्यार बताने वाले कपिल ने फिलहाल अपने प्यार को अपनाने से मना कर दिया है। अपने हालिया इंटरव्यू में कपिल ने डीएनए को बताया कि 'पिछले कुछ महीने से मेरे साथ जो कुछ भी हुआ उसके बाद मैं ये सोचने पर मजबूर हो गया हूं कि क्या मैं शादी जैसी जिम्मेदारी लेने लायक हो गया हूं। ये बात सच है कि मैं एक प्रोफेशनल हूं पर क्या काम के साथ शादी को भी ठंग से संभाल पाउंगा।
विज्ञापन
कपिल ने कहा कि 'मैंने कई बार गिन्नी से भी कहा है कि,' मैं इसी तरह का इंसान हूं। मैं अक्सर उससे कहता हूं कि शादी भगवान के हाथ में है। कपिल हसंते हुए कहते हैं कि, 'हम सिर्फ सोच सकते हैं। सरकार ने 21 साल की उम्र शादी के लिए तय कर रखी हैं, अगर होनी होती तो अब तक शादी हो चुकी होती'। कपिल ने कहा कि 'मुझे लगता है कि शादी से पहले मुझे अभी और सेटल होने की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि मैं शादी के लिए अभी पूरी तरह तैयार हूं'।