सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Noina reveals her last wish to die as Mihir wife tulsi shocked

क्या मिहिर विरानी की दुल्हन बनेगी नोयना? तुलसी के सामने जताई आखिरी ख्वाहिश; अपनी ही कंपनी में वर्कर बना अंगद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 22 Mar 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी शांति निकेतन लौट आई है। वह घर के हालात को फिर सामान्य करने की कोशिश में जुटी है। मगर, इसी बीच कुछ ऐसा सुनने को मिला है, जिससे चौंक गई है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Noina reveals her last wish to die as Mihir wife tulsi shocked
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों दिलचस्प मोड़ पर है। करीब छह साल बाद तुलसी ने शांति निकेतन में वापसी की है। विरानी परिवार में खुशी का माहौल है। तुलसी के घर लौटने पर मिहिर बेहद खुश है। दोनों के बीच नोयना की वजह से दूरियां आई थीं। मिहिर ने सच्चाई मालूम चलते ही नोयना को घर से निकाल दिया। मगर, तुलसी को अब नोयना की ऐसी सच्चाई पता चलेगी कि वह हैरान रह जाएगी।

Trending Videos

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Noina reveals her last wish to die as Mihir wife tulsi shocked
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या मिहिर की दुल्हन बनेगी नोयना?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में देखा गया है कि नोयना को ब्लड कैंसर है। तुलसी को यह बात नोयना की बहन सुचित्रा से मालूम चलती है। सुचित्रा तुलसी को बताती है, 'दीदी अब तीन-चार महीने की मेहमान है'। नोयना अस्पताल में भर्ती है। वह अपनी बहन से कहती है, 'मैं मिहिर की पत्नी बनकर मरना चाहती हूं'। यह बात तुलसी सुन लेती है और चौंक उठती है। देखना होगा कि क्या नोयना की यह आखिरी इच्छा तुलसी पूरा करेगी? क्या नोयना, मिहिर की दुल्हन बनेगी या कुछ और मोड़ आएगा।

अंगद और वृंदा ने शुरू किया नया सफर
इस शो में अंगद और वृंदा को एक नया सफर शुरू करते देखा गया है। दरअसल, विरानी परिवार की एक कंपनी को लाखों का घाटा हो रहा है। इसकी वजह पता करने की जिम्मेदारी तुलसी और मिहिर ने अंगद-वृंदा को दी है। वृंदा को कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर बनाकर भेजा गया है। वह विरानी परिवार की बेटी बनकर गई है। वहीं, वर्कर्स की समस्याओं का पता लगाने के लिए अंगद वर्कर बनकर कंपनी गया है। दोनों की सच्चाई किसी को पता नहीं है। अपने इस मिशन में अंगद और वृंदा कितने कामयाब होंगे, यह देखना भी दिलचस्प होगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)




क्या मुन्नी और ऋतिक की दूरी होगी कम?
मिताली के एक वीडियो की वजह से मुन्नी को गलतफहमी हो गई है। वह, शादी के बाद से ही ऋतिक को लेकर शक कर रही है। अपनी समस्या वह तुलसी के सामने रखती है। यह बात ऋतिक तक पहुंचती है। ऋतिक अपनी पत्नी को मिताली की पूरी सच्चाई बताता है। इसके अलावा मुन्नी की मुंह दिखाई की रस्म में समाज की महिलाएं 'काम वाली' कहकर मुन्नी को ताने देती हैं। इस पर तुलसी महिलाओं को मुंहतोड़ जवाब देती है। अब देखना होगा कि ऋतिक और मुन्नी का रिश्ता क्या मोड़ लेता है!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed