सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sudhanshu Pandey Exclusive Interview Actor Talk About His New Serial Do Duniya Ek Dil

‘अनुपमा’ के बाद फिर ग्रे शेड रोल में सुधांशु पांडे, बोले- परफेक्ट हीरो नहीं कमियों वाले किरदार पसंद हैं'

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

 Sudhanshu Pandey Exclusive Interview: सीरियल ‘अनुपमा’ में वनराज का ग्रे शेड रोल निभाकर सुधांशु पांडे टीवी पर मशहूर हुए। एक बार फिर से वह सीरियल ‘दो दुनिया एक दिल’ में ग्रे शेड कैरेक्टर निभा रहे हैं। इस सीरियल और अपने करियर को लेकर सुधांशु पांडे ने अमर उजाला से खास बातचीत की है।  

Sudhanshu Pandey Exclusive Interview Actor Talk About His New Serial Do Duniya Ek Dil
सुधांशु पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अधिकतर टीवी सीरियल की कहानियां एक जैसे और पुराने फॉर्मूले पर चलती हैं। मगर सुधांशु पांडे इस बार कुछ अलग लेकर आए हैं। उनका नया सीरियल ‘दो दुनिया एक दिल’ सिर्फ मनोरंजन नहीं कर रहा है, इसमें डिजिटल दौर की कड़वी सच्चाई को सामने रखा गया है। हाल ही में अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान अभिनेता सुधांशु पांडे ने इस सीरियल के बारे में खुलकर बात की। 

Trending Videos

सिर्फ शो नहीं एक जिम्मेदारी है
अपने सीरियल ‘दो दुनिया एक दिल’ के बारे में सुधांशु कहते हैं, ‘मेरे लिए हमेशा कहानी और किरदार सबसे पहले आते हैं। जब मैंने इस सीरियल की कहानी को सुना तो मुझे लगा कि ये सिर्फ एक शो नहीं है, एक जिम्मेदारी है। हम ऑडियंस को एंटरटेन करेंगे लेकिन साथ ही उन्हें यह भी बताएंगे कि डिजिटल स्कैम कैसे उनकी जिंदगी को पूरी तरह हिला सकता है। स्कैम से बचने का तरीके क्या है? आज के समय में जानकारी ही सबसे बड़ी ताकत है। अगर हम लोगों को पहले से अलर्ट कर दें, तो शायद वो उस एक गलत क्लिक से बच जाएं जो उनकी जिंदगी में सब कुछ बिगाड़ सकता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sudhanshu Pandey Exclusive Interview Actor Talk About His New Serial Do Duniya Ek Dil
सुधांशु पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@sudanshu_pandey

हमारा सीरियल लोगों को सोचने पर मजबूर करेगा
सुधांशु एक लाइन में अपने सीरियल की अहमियत बताते हैं। वह कहते हैं, ‘ये सीरियल सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं है, ये एक जानकारी की तरह है। हम लोगों को दिखा रहे हैं कि डिजिटल फ्रॉड कैसे होता है? उससे कैसे बचा जा सकता है? अगर कोई फंस जाए तो उसे मदद कहां से मिल सकती है? जिससे अगली बार कोई भी बिना सोचे-समझे कुछ भी क्लिक करने से पहले दो बार सोचे।’

एक क्लिक से मेरा अकाउंट हैक हो गया था
डिजिटल स्कैम पर बात करते हुए सुधांशु ने एक अनुभव भी साझा किया। वह कहते हैं, ‘एक बार मैंने गलती से एक लिंक पर क्लिक कर दिया था और मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया। उस वक्त समझ आया कि एक छोटा सा क्लिक कितना बड़ा नुकसान कर सकता है। मैं तो अपना अकाउंट वापस ले आया लेकिन हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता। बहुत सारे लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं। इसलिए  जरूरी है कि हम लोगों को पहले से जागरूक करें।’ 

Sudhanshu Pandey Exclusive Interview Actor Talk About His New Serial Do Duniya Ek Dil
सुधांशु पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@sudanshu_pandey

ग्रे शेड किरदार में ही असली मजा है
सीरियल ‘अनुपमा’ में वनराज बनकर पहले ही ऑडियंस के दिलों में जगह बना चुके सुधांशु इस बार भी ग्रे शेड रोल में हैं। इस तरह के किरदार से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। वह बताते हैं, ‘आज की ऑडियंस खुद बदल चुकी है। अब उन्हें परफेक्ट हीरो नहीं चाहिए, उन्हें ऐसे किरदार चाहिए जो असली लगें, जिनमें कमियां हों।’ 
वह हंसते हुए आगे कहते हैं, ‘सच बताऊं तो एक ग्रे या नेगेटिव किरदार निभाने में अलग ही मजा है। उसमें बहुत ज्यादा स्कोप होता है, बहुत कुछ एक्सप्लोर करने को मिलता है। पॉजिटिव किरदार में आप लिमिटेड हो जाते हैं, लेकिन यहां आप हर रंग दिखा सकते हैं।’

टीआरपी के डर से बाहर निकलना होगा
टीवी इंडस्ट्री को लेकर सुधांशु का नजरिया काफी साफ और बेबाक है। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि अब टेलीविजन को बदलने की जरूरत है। हम अभी भी टीआरपी के डर में बंधे हुए हैं। हर कोई सोचता है कि अगर कुछ नया किया तो शो चल नहीं पाएगा लेकिन अगर बदलाव लाना है, तो रिस्क लेना पड़ेगा। ब्रॉडकास्टर्स को भी ऐसे कॉन्सेप्ट्स को सपोर्ट करना होगा, रियल लाइफ बेस्ड कहानियां लानी होंगी, तभी ऑडियंस को कुछ नया मिलेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed