कब होगा ‘द 50’ का फाइनल और कौन बनेगा विजेता? यहां जानिए तारीख-समय और विनिंग प्राइज से जुड़ी सारी जानकारी
The 50 Finale Detail: ‘द 50’ के फिनाले की घड़ी अब नजदीक आ रही है। जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे ये फिनाले? यहां जानिए इस फाइनल एपिसोड से जुड़ी हर जानकारी…
विस्तार
रियलिटी शो ‘द 50’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद 50 कंटेस्टेंट में से कोई एक बनेगा शो का विजेता। ग्रैंड फिनाले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और वो ये जानना चाहते हैं कि कौन बनेगा ‘द 50’ के भारतीय सीजन का पहला विजेता? ग्रैंड फिनाले एपिसोड रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन उससे पहले जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं?
कब और कहां देख सकेंगे फिनाले एपिसोड
‘द 50’ का फिनाले एपिसोड रविवार 22 मार्च को रिलीज होगा। यह एपिसोड जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे से प्रसारित होगा।
कितनी होगी विनिंग प्राइज
विनिंग प्राइज की बात करें तो द 50 की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार विजेता को 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा विजेता प्रतियोगी के एक फैन को भी 50 लाख रुपये का हिस्सा मिलेगा। इस प्रकार कुल विनिंग प्राइज 1 करोड़ रुपये हो जाती है।
ये हैं टॉप 12 कंटेस्टेंट
‘द 50’ में अभी 12 टॉप कंटेस्टेंट हैं, जो विजेता बनने की रेस में शामिल हैं। इनमें प्रिंस नरूला, मिस्टर फैसू (फैसल शेख), रजत दलाल, शिव ठाकरे, इम्मोर्टल काका (रविंदर सिंह), कृष्णा श्रॉफ, उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, मनीषा रानी, अर्चना गौतम, विक्रांत सिंह और नेहल चुडासमा के नाम शामिल हैं।
खबरों के मुताबिक, आज के एपिसोड के बाद फाइनलिस्ट की संख्या घटकर टॉप चार रह जाएगी। बताया जा रहा है कि शिव, फैजू, रजत और काका फाइनल में पहुंचेंगे। फिल्म विंडो की पहले की खबरों में यह भी कहा गया था कि प्रिंस ने फाइनल का अपना टिकट शिव को दे दिया, जिससे उन्हें प्रतियोगिता में आगे बढ़ने में मदद मिली।
अगर ये खबरें सच साबित होती हैं, तो शिव विजेता बन सकते हैं। हालांकि, बाद में खबरों में दावा किया गया कि शिव शायद असली विजेता नहीं हैं और यह भ्रम इसलिए हुआ क्योंकि निर्माता सभी फाइनलिस्ट के साथ फाइनल की विजेता ट्रॉफी की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि, प्रशंसकों का मानना है कि विजेता का नाम गलती से लीक हो गया और वे इसे छिपाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।