{"_id":"6982e92e33bd6275dd0c5cb8","slug":"manoj-bajpayee-film-ghooskhor-pandat-controversy-netizens-say-will-face-the-boycott-2026-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले विवादों में आई मनोज बाजपेयी की फिल्म, 'घूसखोर पंडित' को लेकर यूजर्स ने मेकर्स से की ये मांग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रिलीज से पहले विवादों में आई मनोज बाजपेयी की फिल्म, 'घूसखोर पंडित' को लेकर यूजर्स ने मेकर्स से की ये मांग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Ghooskhor Pandat: फिल्म 'घूसखोर पंडित' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें मनोज बाजपेयी लीड रोल में होंगे। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसको लेकर नाराजगी जता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
घूसखोर पंडित
- फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन
विस्तार
मनोज बाजपेयी जल्द ही फिल्म 'घूसखोर पंडित' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इवेंट में 2026 के प्रोजेक्ट्स की कई फिल्मों का खुलासा किया, यह फिल्म उनमें से एक है। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद इस पर विवाद शुरू हो गया है।
फिल्म के टीजर में क्या है?
फिल्म के टीजर के मुताबिक मनोज बाजपेयी फिल्म में सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित का किरदार निभा रहे हैं। वह दिल्ली में पंडित नाम से मशहूर हैं। वह 20 साल पहले पुलिस फोर्स में सीनियर इंस्पेक्टर के तौर पर भर्ती हुए थे। अपने खराब रिकॉर्ड की वजह से वह उसी रैंक पर हैं। फिल्म में उनके नाम को लेकर विवाद हो रहा है।
Trending Videos

यूजर्स ने की ये मांग
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि वह फिल्म के टाइटल के जरिए एक खास बिरादरी को निशाना बना रहे हैं। यूजर्स ने टाइटल को बदलने की मांग की है। यूजर्स ने कहा है कि अगर फिल्म का टाइटल नहीं बदला जाता है तो वह इसका बॉयकॉट करेंगे।

अर्चना पूरन सिंह ने झेला पहला बच्चा खोने का दर्द, दूसरी प्रेग्नेंसी के वक्त पति को याद कर हुईं भावुक
घूसखोर पंडित
- फोटो : यूट्यूब
यूजर्स ने किए कमेंट
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है 'नेटफ्लिक्स के मुताबिक आतंकवाद का कोई भी धर्म नहीं होता, लेकिन भ्रष्टाचार की एक बिरादरी होती है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'घूसखोर लिख देता तो क्या हो जाता?' एक और यूजर ने लिखा है 'फिल्म का टाइटल बदलो वरना इसका बॉयकॉट करेंगे।' एक और यूजर ने लिखा है कि 'नेटफ्लिक्स क्या आप पागल हो गए हो? क्या समाज के एक तबके को नीचा दिखाने के लिए ऐसे जातिवादी नाम का इस्तेमाल कर रहे हो?'

'घूसखोर पंडित' के कलाकार
रितेश शाह के निर्रेशन में बनी इस फिल्म में नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, श्रद्धा दास और किकू शारदा भी हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
रितेश शाह के निर्रेशन में बनी इस फिल्म में नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, श्रद्धा दास और किकू शारदा भी हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।