सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mom to be Puja Banerjee glows in traditional godh bharai ceremony video with Kunal Verma

Puja Banerjee: पूजा बनर्जी की हुई गोद भराई, शेयर किया वीडियो; मांगा फैंस से आशीर्वाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 10 May 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Puja Banerjee Godh Bharai Ceremony Video: टीवी की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। आज पूजा ने अपनी गोद भराई की रस्म का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Mom to be Puja Banerjee glows in traditional godh bharai ceremony video with Kunal Verma
पूजा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के वेलकम की तैयारी शुरू कर दी है। आज पूजा की गोद भराई की रस्म बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई, जिसकी खास झलक पूजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

Trending Videos


पूजा ने शेयर किया वीडियो
पूजा बनर्जी ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी गोद भराई की रस्म का एक खास वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस वीडियो के साथ पूजा ने कैप्शन में लिखा, 'आज मेरी गोद भराई है।' इस वीडियो के साथ पूजा ने अपने सभी फैंस से आशीर्वाद मांगा है। पूजा को उनके कई फैंस ने आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja)


विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार मां बनने वाली हैं पूजा
पूजा बनर्जी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पति और अभिनेता कुणाल वर्मा को सरप्राइज भी दिया। इस गुड न्यूज को सुनते ही कुणाल ने पूजा को गले लगा लिया। 

पूजा बनर्जी की शादी
पूजा और कुणाल की लव स्टोरी की शुरुआत एक टीवी शो 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के दौरान हुई थी। पूजा और कुणाल ने 15 अप्रैल 2020 को लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद, बेटे के जन्म के बाद उन्होंने 15 नवंबर 2021 को गोवा में पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों से फिर से शादी रचाई थी। कुणाल से पहले पूजा ने 2004 में अरुणॉय चक्रवर्ती से शादी की थी और 2013 में उनका तलाक हो गया था। 

पूजा बनर्जी का करियर
पूजा बनर्जी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2008 में 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' शो से की थी। पूजा ने 'सर्वगुण संपन्न', 'देवों के देव महादेव' (पार्वती के रूप में), 'कुबूल है' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। टीवी शोज के अलावा पूजा ने 2011 में तेलुगु फिल्म 'वड़ेलुडू' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। इसके अलावा उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में भी अभिनय किया है।


यह भी पढ़ें: सारा अली खान ने श्रेया घोषाल के साथ शेयर किया फनी वीडियो, लिखी शायरी; रकुल प्रीत ने लुटाया प्यार..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed