{"_id":"602f95be8ebc3ee8fd5e510f","slug":"rubina-dilaik-said-two-people-hurt-my-feelings-rakhi-sawant-and-jasmin-bhasin-in-big-boss-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस सीजन 14 खत्म होने से पहले रुबीना दिलैक ने निकाली भड़ास, बोलीं- राखी-जैस्मिन ने सबसे ज्यादा दुखाया दिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस सीजन 14 खत्म होने से पहले रुबीना दिलैक ने निकाली भड़ास, बोलीं- राखी-जैस्मिन ने सबसे ज्यादा दुखाया दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 19 Feb 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Big Boss 14
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का सबसे बड़ा रिएलिटी शो कहलाने वाला बिग बॉस 14 अब अपने अंतिम पड़ाव में हैं। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट की इच्छा पूरी करने वाला टास्क गुरुवार के एपिसोड में भी देखने को मिला। इस दौरान रुबीना दिलैक ने अपनी प्रतिद्वंदी राखी सावंत के लिए जो कुछ कहा वो सु्र्खियों में आ गया है। रुबीना ने लगे हाथ जैस्मीन भसीन को भी निशाना बनाया।
2 of 5
निक्की तंबोली, सलमान खान
- फोटो : Instagram: @colorstv
शो की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को कहा गया था कि वह 6 लाख रुपए लेकर शो को अलविदा कह सकती हैं। लेकिन अब इस आखिरी पड़ाव में आकर उन्होंने यह मुनासिब नहीं समझा और गेम आगे जारी रखने का फैसला किया।
3 of 5
राहुल वैद्य, राखी सावंत
- फोटो : Social media
राहुल वैद्य और राखी सावंत के बीच घर के कामों को लेकर नोंकझोंक देखने को मिली। राखी सावंत ने राहुल से पूछा कि रुबीना से हुई उनकी नई नई दोस्ती सच्ची है या सिर्फ दिखावा? राहुल ने समझाने की कोशिश करते हुए कहा कि शो अब अंतिम कगार पर पहुंच गया है ऐसे में वे चाहते हैं कि सबकुछ ठीक बना रहे। लेकिन राखी कहां मानने वाली थीं। उन्होंने कहा कि पहले वे दोनों हमेशा झगड़ते रहते थे अब अचानक हुआ ये दोस्ताना फेक लगता है।
इसके बाद रुबीना ने करारा जवाब दिया। रुबीना दिलैक ने राखी सावंत को एक बार फिर से निशाने पर लिया। कहा कि ‘इस पूरे सीजन में सिर्फ दो लोगों ने मेरा दिल दुखाया- जैस्मीन भसीन और राखी। मैंने अपनी तरफ से दोनों को हमेशा नजरअंदाज किया। राहुल के साथ जो भी झगड़े थे, कभी दिल दुखाने वाली बात ही नहीं हुई’।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : Social media
इसके बाद रुबीना ने कहा ‘यह हमपर निर्भर करता है कि हम क्या दिखाना चाहते हैं। मानों अगर तुम जीवन के अंतिम दौर में हो तो क्या नहीं चाहोगे कि तुम्हारे सारे संबंध सभी से अच्छें रहें। उसी तरह हम भी इस शो के अंत में हैं। हमने फैसला किया है कि हम अब मिल जुलकर रहेंगे’।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।