मनोरंजन जगत में शादियों का सीजन इन दिनों जोरों पर है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने वैभव रेखी संग शादी रचाई है। इसी बीच 'स्कैम 1992' फेम अभिनेत्री अंजली बरोट के शादी की खबर भी सामने आ गई है। वेब सीरीज स्कैम 1992 से शोहरत हासिल करने वाली अभिनेत्री अंजली बरोट ने ब्वॉयफ्रेंड गौरव अरोड़ा से 16 फरवरी को शादी रचा ली है। उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है।
'स्कैम 1992' फेम अंजली बरोट ने ब्वॉयफ्रेंड गौरव अरोड़ा से रचाई शादी, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजली ने स्कैम 1992 में हर्षद मेहता की पत्नी ज्योति का किरदार निभाया था। उनके किरदार की काफी तारीफ भी की गई थी। अब अंजली असल जिंदगी में भी दुल्हन बन गई हैं। उन्होंने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अंजली बरोट के इस पोस्ट में उनके प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी की रस्मों तक की सारी तस्वीरें मौजूद हैं। शादी की इन तस्वीरों में गौरव और अंजली बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। शादी के दिन अंजली ने जहां पीच रंग का खूबसूरत लंहगा पहना था तो वहीं गौरव भी हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी में नजर आ रहे थे। इसके साथ ही दोनों ने गुलाबी और सफेद रंग की वरमाला एक दूसरे को पहनाई थी।
इससे पहले अंजली ने इंस्टाग्राम पर मेंहदी के रस्म की भी कई शानदार तस्वीरें साझा की थी। 16 फरवरी यानी अपने शादी के दिन उन्होंने गौरव के साथ केजुअल ड्रेस में अपनी तस्वीर साझा की थी और साथ ही लिखा था, 'रिस्क है तो इश्क है'।
अंजली और गौरव के वेडिंग अलबम पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों में मेंहदी की रस्मो से लेकर मंगलसूत्र पहनाने तक के पल शामिल हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अंजली और गौरव को टीवी जगत से लेकर आम जनता तक सभी ने शादी की बधाईयां दी है।