{"_id":"602e11778ebc3ee907507ade","slug":"pavitra-punia-and-eijaz-khan-shared-romantic-pictures-after-big-boss-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के घर के बाहर यूं रोमांस कर रहे एजाज खान और पवित्रा पुनिया, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस के घर के बाहर यूं रोमांस कर रहे एजाज खान और पवित्रा पुनिया, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस का हर सीजन यादगार बन जाता है। शो में कंटेस्टेंट कभी लड़ते नजर आते हैं, तो कभी एक साथ प्यार करते। बिग बॉस 14 की बात करें तो कुछ कंटेस्टेंट के बीच बेहद प्यार नजर आया, तो कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू से तकरार हुई। एजाज-पवित्रा, अर्शी खान-विकास गुप्ता, राहुल वैद्य-रुबीना दिलैक, राखी सावंत और देवोलिना जैसे सदस्यों ने खूब रोमांच पैदा किया।
एजाज खान और पवित्रा पुनिया बिग बॉस 14 के घर में भले ही ज्यादा दिन नहीं टिक पाए। लेकिन इनका प्यार घर के बाहर भी परवान चढ़ रहा है। इनकी जोड़ी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। दोनों ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक दूसरे की फोटोज शेयर की हैं और अपने प्यार का इजहार किया है।
पवित्रा और एजाज खान की मुलाकात बिग बॉस 14 शो के अंदर हुई थी। यहीं से इनकी दोस्ती हुई। फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ताना प्यार में बदल गया। एजाज ने हाल ही में पवित्रा और अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वे जमीन से कांच के टुकड़े बटोरते नजर आ रहे हैं। वहीं पवित्रा पुनिया उन्हें घूर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया
- फोटो : Big Boss
इस फोटों में एजाज खान ने अपने प्यार का जिक्र किया है। साथ ही फैंस तस्वीर देखकर ये भी कह रहे हैं कि शादी से पहले ही एजाज बीवी के गुलाम बन गए हैं। वे पवित्रा के प्यार में इस कदर खो गए हैं कि पवित्रा का एक लुक ही उनके होश उड़ाने के लिए काफी है। एजाज वही करते हैं जो पवित्रा चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 9
एजाज खान, पवित्रा पुनिया
- फोटो : Social media
एजाज खान ने तस्वीर में पवित्रा के लिए प्यार का इजहार करते हुए कहा 'आई लव हर। शीशा था, दिल नहीं, टूट गया... हैप्पी लव डे टू ऑल एंड वन। मैं अपनी वैलेंटाइन से बहुत प्यार करता हूं। यह हमारा पहला वैलेंटाइन है। इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं। हालांकि हमारे बीच एक छोटी नोंकझोंक भी हो गई'। आगे उन्होंने लिखा 'खैर, मेरा काम 6 को ही खत्म हो गया था। अब नफरत फैलाना बंद करो। प्यार बांटो...दुनिया को इसकी जरूरत है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।