फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Giaa Manek Birthday: क्यूटनेस के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को भी टक्कर देती हैं 'गोपी बहू', तस्वीर देख आप भी कर लेंगे यकीन

Thu, 18 Feb 2021 09:09 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 18 Feb 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
Giaa Manek birthday special see gorgeous photos of Saath Nibhana Saathiya fame Gopi Bahu
जिया मानेक - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे की गोपी बहू यानी कि जिया मानेक टीवी इंडस्ट्री का मशहूर नाम हैं। 18 फरवरी को जिया अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अहमदाबाद में जन्मीं जिया मानेक को टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से  गोपी बहू के रोल में पहचान मिली थी। पर्दे पर बेहद संस्कारी और सरल नजर आने वाली जिया असल जिंदगी में काफी बोल्ड और खूबसूरत हैं। तो चलिए जिया के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Giaa Manek birthday special see gorgeous photos of Saath Nibhana Saathiya fame Gopi Bahu
जिया मानेक - फोटो : Instagram

जिया मानेक ने कई टीवी शोज किए लेकिन उन्हें आज भी लोग गोपी बहू के नाम से जानते हैं। उन्होंने 'साथ निभाना साथिया' शो में बेहद ही सीधी और संस्कारी लड़की का किरदार निभाया था। शो में इस रोल के लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी।

Giaa Manek birthday special see gorgeous photos of Saath Nibhana Saathiya fame Gopi Bahu
जिया मानेक - फोटो : instagram/gia_manek

जिया ने गोपी बहू के रोल में कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया था, लेकिन फिर उन्होंने इस शो को छोड़ दिया। वहीं गोपी बहू के रोल में फिर देबोलीना भट्टाचार्जी को कास्ट किया गया। जिया ने साथ निभाना साथिया के बाद रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया था। हालांकि गोपी बहू की संस्कारी छवि तोड़ने में उन्हें काफी वक्त लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Giaa Manek birthday special see gorgeous photos of Saath Nibhana Saathiya fame Gopi Bahu
जिया मानेक - फोटो : Instagram

इस शो के बाद जिया टीवी शो 'जीनी और जूजू' में नजर आईं थी। इस शो में उनके अपोजिट अली असगर थे। इसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। हालांकि जिया ने जल्द ही ये शो भी छोड़ दिया। इसके बाद दूसरी अभिनेत्री को जिया के स्थान पर कास्ट किया गया, लेकिन दर्शकों को ये बदलाव पसंद नहीं आया और शो को बंद करना पड़ा।

विज्ञापन
Giaa Manek birthday special see gorgeous photos of Saath Nibhana Saathiya fame Gopi Bahu
जिया मानेक - फोटो : Instagram

जिया पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को उनका दीवाना बना देती हैं। जिया ने अपने मेहनत के दम पर घर भी खरीदा लिया है। उनके घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिया फिलहाल अपनी जिंदगी सामान्य तरीके से खुशी खुशी बिता रही हैं। वहीं उनके फैंस को उम्मीद है कि जिया जल्द ही छोटे पर्दे पर कोई बड़ा धमाका करने के लिए लौटेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed