फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sayantani Ghosh: टीवी की सबसे पुरानी नागिन में शुमार हैं सायंतनी घोष, फिल्मों में भी आ चुकी हैं नजर

Tue, 06 Sep 2022 08:26 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 08:26 AM IST
विज्ञापन
Sayantani Ghosh Birthday Know More About nagin mahabharat Serial Fame actress  Life And career
सायंतनी घोष - फोटो : social media

सायंतनी घोष टीवी इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं। सीरियल्स से लेकर रियलिटी शोज और फिल्मों में भी अपनी उपस्थिती दर्ज करवा चुकी सायंतनी 6 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस को टीवी की सबसे पुरानी नागिन माना जाता है। दरअसल सायंतनी घोष ने टीवी शो नागिन के पहले सीजन (2007-2009) में अमृता का किरदार निभाया था। इस भूमिका से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई पॉपुलर सीरियल में अपने अभिनय से छाप छोड़ी है।

Sayantani Ghosh Birthday Know More About nagin mahabharat Serial Fame actress  Life And career
सायंतनी घोष - फोटो : social media

मूल रूप से बंगाल की रहने वाली सायंतनी घोष मिस कलकत्ता भी रह चुकी हैं। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। छोटे पर्दे पर एक्ट्रेस कुमकुम एक प्यारा सा बंधन, घर एक सपना, सबकी लाडली बेबो, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, महाभारत, गुस्ताख दिल, जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

Sayantani Ghosh Birthday Know More About nagin mahabharat Serial Fame actress  Life And career
सायंतनी घोष - फोटो : social media

सायंतनी घोष कई रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने नच बलिए 6, डेयर 2 डांस, में हिस्सा लिया इसके साथ ही वह बिग बॉस मे भी नजर आ चुकी हैं, इतना ही नहीं सायंतनी बंगाली फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्म हिम्मतवाला में भी नजर आ चुकी हैं। दरअसल इस फिल्म के गाने में सायंतनी ने गेस्ट अपीरियंस दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sayantani Ghosh Birthday Know More About nagin mahabharat Serial Fame actress  Life And career
सायंतनी घोष - फोटो : social media

जब पाई-पाई को हो गई थीं मोहताज
एक्ट्रेस सायंतनी घोष आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जब एक्ट्रेस को काम मिलना बिल्कुल बंद हो गया था। नागिन सीरियल ऑफ एयर होने के बाद सायंतनी को चार सालों तक कोई काम नहीं मिली था, जिसके चलते एक्ट्रेस को घर तक बेचना पड़ गया थ।
 

विज्ञापन
Sayantani Ghosh Birthday Know More About nagin mahabharat Serial Fame actress  Life And career
सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें निजी जिंदगी की तो सायंतनी ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग शादी की है। करीब 8 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सायंतनी और अनुग्रह 5 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने एक निजी समारोह में सादगी से शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed