फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shilpa Shinde Takes A Dig At Shivangi Joshi Love Life Says Wherever Show She Went Had An Affair

Lock Upp 2: ‘जिस शो में गई वहां अफेयर रहा…’, शिवांगी जोशी पर शिल्पा शिंदे ने किया कटाक्ष, कौन बचाव में उतारा?

Wed, 15 Jul 2026 04:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 15 Jul 2026 04:50 PM IST
सार

Shilpa Shinde Takes A Dig At Shivangi Joshi Love Life: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में नजर आ रही हैं। शो के एक वायरल वीडियो में शिल्पा शिंदे ने शिवांगी की लव लाइफ पर तंज कसा है।

विज्ञापन
Shilpa Shinde Takes A Dig At Shivangi Joshi Love Life Says Wherever Show She Went Had An Affair
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@shivangijoshi18

विस्तार

शिवांगी जोशी टीवी सीरियल की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। वह अब तक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘बरसातें’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे हिट सीरियल कर चुकी हैं। इस वक्त वह रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में नजर आ रही हैं। इसी शो में टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने शिवांगी की लव लाइफ पर का कटाक्ष किया है। ऐसे में कौन शिवांगी के बचाव में आया? और किसके साथ अब तक शिवांगी का नाम जुड़ चुका है, यहां जानिए। 

विज्ञापन


शिवांगी की लव लाइफ पर शिल्पा का खुलासा 

‘लॉकअप 2’ के एक वायरल वीडियो में शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा के सामने कहती हैं, ‘ये (शिवांगी) जिस शो में गई, वहां अफेयर रहा। कुशाल टंडन के साथ भी अफेयर रहा।’ शिल्पा आगे बाेलती उससे पहले ही इशारों-इशारों में श्रेया कालरा ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। श्रेया शो में शिवांगी को अपना दोस्त मानती हैं, इसलिए अपनी दोस्त के बचाव में वह उतर गईं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shreya kalra (@shreyakalraa)

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Shilpa Shinde Takes A Dig At Shivangi Joshi Love Life Says Wherever Show She Went Had An Affair
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

कुशाल टंडन और मोहसिन खान से जुड़ा था नाम 

शिवांगी की लव लाइफ की बात करें तो कुशाल के साथ उनका नाम जुड़ा था। कुशाल और शिवांगी सीरियल 'बरसातें- मौसम प्यार का' के सेट पर मिले और दोनों में प्यार हो गया। यह शो जुलाई 2023 में प्रीमियर हुआ और फरवरी 2024 में ऑफ-एयर हो गया। इसके बाद कुशाल ने शिवांगी के साथ अपने रिश्ते का एलान किया था। उन्होंने शादी के बारे में भी बताया था। 
कुशाल टंडन और शिवांगी ने 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शो भी साथ किए थे। लेकिन फिर इन्होंने अपने ब्रेकअप की घोषणा की। बता दें कि कुशाल से पहले शिवांगी का नाम ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान से जुड़ा था, दोनों यह सीरियल साथ में किया था। पिछले दिनों उनका नाम हर्षद चोपड़ा से भी जोड़ा गया, दोनों ने सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ में साथ अभिनय किया था। इन दिनों हर्षद भी रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में शिवांगी के साथ ही नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed