{"_id":"6a5738b305f9cab5ea09c5b8","slug":"jennifer-winget-to-get-married-tomorrow-with-william-ishmael-before-she-was-with-karan-singh-grover-2026-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jennifer Winget: तलाक के 12 साल बाद फिर दुल्हन बन सकती हैं जेनिफर विंगेट? दावा- गुरुवार को यूके में होगी शादी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Jennifer Winget: तलाक के 12 साल बाद फिर दुल्हन बन सकती हैं जेनिफर विंगेट? दावा- गुरुवार को यूके में होगी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:07 PM IST
सार
Jennifer Winget Marriage: जेनिफर विंगेट कल यानी गुरुवार को शादी करने वाली हैं। उनकी शादी उनके पार्टनर विलियम इश्माएल से होने वाली है। अभिनेत्री की शादी पहले करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
1 of 5
जेनिफर विंगेट, विलियम इश्माएल
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ में एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक प्राइवेट सेरेमनी में विलियम इश्माएल के साथ शादी करेंगी। बताया जाता है कि यह एक प्राइवेट इवेंट होगा जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
2 of 5
जेनिफर विंगेट
- फोटो : एक्स
विलियम इश्माएल कर रही थीं डेट
बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक जेनिफर विंगेट कल यानी गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में विलियम इश्माएल के साथ शादी करेंगे। काफी समय से जेनिफर और विलियम इश्माएल के डेटिंग की खबरें आ रही थीं।
3 of 5
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@jenniferwinget1 और @iamksgofficial
करण सिंह ग्रोवर से अलग हुईं अभिनेत्री
जेनिफर विंगेट की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रही है। एक्ट्रेस ने कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद 9 अप्रैल, 2012 को अपने 'दिल मिल गए' के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हालांकि, उनकी शादी दो साल के अंदर ही खत्म हो गई और 2014 में वे अलग हो गए।
अभिनेत्री ने किया करियर पर फोकस
इसके बाद से जेनिफर अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से काफी हद तक दूर रही हैं।
इन वर्षों में जेनिफर ने कई शो में काम किया है। इनमें 'कसौटी जिंदगी की', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद', 'बेपनाह' और 'दिल मिल गए' शामिल हैं। उन्हें 'बेहद' में माया मेहरोत्रा के रोल को काफी तारीफ मिली।
जेनिफर विंगेट का वर्कफ्रंट
जेनिफर ने 'कोड एम' और 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ ओटीटी स्पेस में कदम रखा है। उन्होंने एक बहुमुखी कलाकार के तौर पर अपनी पहचान और मजबूत की है। वह जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ 'तलाश: अ मदर्स सर्च' नाम के एक और डिजिटल प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।