वेकेशन पर शिवांगी जोशी, हिना खान ने खास अंदाज में की नए साल की शुरुआत; कई टीवी सितारों ने शेयर की विशेज
Tv Celebs New Year 2026 Wishes: नए साल की नई शुरुआत हो चुकी है। टीवी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। कुछ सेलेब्स ने अलग अंदाज में नए साल की शुरुआत की है।
विस्तार
बॉलीवुड, साउथ के अलावा हिंदी टीवी सीरियल के एक्टर्स ने भी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए कई टीवी सेलेब्स ने फैंस को नए साल की विशेज दीं। साथ ही कुछ सेलेब्स ने अपनी वेकेशन, सेलिब्रेशन फोटो भी पोस्ट की हैं।
शिवांगी ने वेकेशन से शेयर की फोटो
शिवांगी जोशी नए साल पर वेकेशन पर निकल चुकी हैं। वेकेशन की तस्वीरें उन्होंने साझा की हैं। साथ ही नए साल को हैलो कहा है।
हिना खान ने किया न्यू ईयर विश
हिना खान ने भी 31 दिसंबर की रात को ही फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दे दी थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह फैंस को न्यू ईयर विश करती हैं। उनका विश करने का अंदाज जरा हटकर था।
अभिषेक बजाज और रोहित पुराेहित ने की पोस्ट
बिग बॉस 19 फेम अभिषेक बजाज ने अपनी मां के साथ नए साल पर फोटो पोस्ट की हैं। वहीं रोहित पुराेहित ने अपनी पत्नी और बेबी के साथ कुछ तस्वीरें नए साल पर शेयर की हैं।