KBC 13: शो में पहुंची तारक मेहता की 21 लोगों की टीम, जेठालाल की बातें सुनकर बिग बी के मुंह से निकला- हे भगवान!
वीडियो में दिख रहा है कि बिग बी कहते हैं कि आप लोग तो 21 लोग हैं। इस पर दिलीप जोशी कहते हैं कि हम लोग यहां बैठ जाएंगे बाकी लोग पंगत लगाकर बैठ जाएंगे।
विस्तार
टीवी का मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन दर्शकों के बीच खूब पसंद किया रहा है। एक तरफ जहां शो में बहुत से आम लोगों को लाखों करोड़ो रुपये जीतकर अपने सपने पूरा करने का मौका मिला है तो वहीं हर शुक्रवार किसी सेलेब्स के आ जाने से शो में चार चांद लग जाते हैं। आने वाले शानदार शुक्रवार में टीवी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम नजर आएगी।
केबीसी में पहुंची तारक मेहता की स्टार कास्ट
हाल ही में इसका प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें तारक मेहता शो की 21 लोगों की स्टार कास्ट अमिताभ के शो में नजर आ रही है। जेठालाल यानि दिलीप जोशी, बापूजी( अमित भट्ट) पोपटलाल(श्याम पाठक) और क्रिएटर असित कुमार मोदी ने शो में पहुंचे। यह तीनो शो में गेम खेलने वाले हैं और बाकी शो में दर्शक के रूप में बैठेंगे। इसका प्रोमो वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
वीडियो में दिख रहा है कि बिग बी कहते हैं कि, 'आप लोग तो 21 लोग हैं। इस पर दिलीप जोशी कहते हैं कि हम लोग यहां बैठ जाएंगे बाकी लोग पंगत लगाकर बैठ जाएंगे'। इसके बाद बिग बी यह सुनकर परेशान हो जाते हैं और उनके मुंह से निकल जाता है, 'हे भगवान'। इसके बाद अमिताभ कहते हैं वक्त हो गया है ब्रेक का तो दिलीप जोशी फौरन उठकर खाने पीने का सामान ले आते हैं।
प्रोमो वीडियो में पोपटलाल अभिताभ से पूछते हैं कि क्या वह उनकी शादी करवा देंगे। अपनी क्वालिटी बताते हुए कहते हैं कि, 'मैं आटा गूंथ लेता हूं और लॉकडाउन में मैंने झाड़ू पोछा भी किया है'। इस पर अमिताभ कहते हैं वाह शाबाश। इसके साथ ही पूरी स्टार कास्ट गरबा करती नजर आ रही है। वीडियो देखकर लग रहा है कि शो में जबरदस्त मस्ती होने वाली है और फैंस बेसब्री से इस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।