सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tejasswi Prakash Boyfriend Karan Kundrra Share Iceland Vacation Video On Social Media

Karan Kundrra: शादी की खबरों के बीच करण ने साझा किया आइसलैंड की छुट्टियों का वीडियो, साथ नजर नहीं आईं तेजस्वी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 24 Mar 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले कुछ दिनों से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। अकसर ही दोनों को साथ देखा जाता है। लेकिन हाल ही में करण कुंद्रा ने एक वैकेशन वीडियो साझा किया, जिसमें उनके साथ गर्लफ्रेंड तेजस्वी नजर नहीं आईं। 

Tejasswi Prakash Boyfriend Karan Kundrra Share Iceland Vacation Video On Social Media
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@kkundrra
विज्ञापन

विस्तार

टीवी अभिनेता करण कुंद्रा जल्द ही शादी करने वाले हैं, यह खबर हर तरफ फैल चुकी है। वह अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। तेजस्वी प्रकाश भी टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं। हाल ही में अभिनेत्री की मां ने शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में घोषणा की है कि तेजस्वी शादी करने वाली हैं। इन्हीं खबरों के बीच करण कुंद्रा ने एक छुट्टियों का वीडियो साझा किया है, जिसमें तेजस्वी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही हैं। 

Trending Videos


आइसलैंड में छुट्टियां मनाते दिखे करण 
करण कुंद्रा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। इसमें वह आइसलैंड में छुट्टियां मानते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वह एक शख्स के साथ नजर आ रहे हैं लेकिन वो तेजस्वी नहीं है। वीडियो में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है, जिसे करण काफी एंज्वॉय कर रहे हैं। इस वैकेशन पर करण काफी पहले गए थे, लेकिन वीडियो अब साझा कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Karan Kundra: तेजस्वी प्रकाश संग शादी की खबरों के बीच एक जिम्मेदारी निभाते दिखे करण, अभिनेत्री भी साथ नजर आईं  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)


शादी को लेकर भी दिया था मजाकिया बयान 
जहां तक तेजस्वी से शादी की खबर का सवाल है तो इसे लेकर भी कुछ दिन पहले करण ने चुप्पी तोड़ी थी। करण ने कहा- ‘नहीं नहीं नहीं, वो एआई था एआई। वो तो आजकल एआई इतना खतरनाक हो गया है क्या बताऊं? बाप रे। बेचारी आंटी (तेजस्वी की मां) का एआई वीडियो बनाकर कर डाला है लोगों ने।’ तेजस्वी के साथ शादी की खबर पर करण का ये मजाकिया बयान फैंस को कुछ समझ नहीं आया। 
ये खबर भी पढ़ें:Tejasswi Prakash: टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने निक्की तंबोली को कहे अपशब्द, जानिए क्या है पूरा मामला? 

किस शो में नजर आ रहे हैं करण कुंद्रा 
करण कुंद्रा टीवी पर रोमांटिक सीरियल्स का हिस्सा बनते हैं। इन दिनों वह एक कुकिंग रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ में दिख रहे हैं। इस शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं। करण कुंद्रा और भारती दोनों पंजाब से हैं, तो इनकी आपस में खूब बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed