‘तुलसी’ का सिंहासन डोला, क्या रहा ‘अनुपमा’ का हाल? 20वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इन सीरियल्स ने बनाई जगह
TRP Week 20 List: टीआरपी लिस्ट में पिछले कुछ हफ्तों से बड़ा उल्टफेर हो रहा है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘अनुपमा’ जैसे सीरियल्स को नए शोज टक्कर दे रहे हैं। जानिए, 20वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में कौन-कौन से सीरियल शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ हफ्तों से स्मृति ईरानी का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और रुपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में पिछड़ रहा है। 20वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी इनकी टीआरपी कम हुई है। जानिए, इस बार कौन सा सीरियल पहले नंबर पर है और बाकी किस-किस सीरियल्स को टीआरपी लिस्ट में जगह मिली है।
सीरियल ‘वसुधा’ ने मारी बाजी
20वें हफ्ते में ‘वसुधा’ सीरियल को 1.9 टीआरपी मिली है। जबकि इस सीरियल ने 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 1.8 टीआरपी हासिल की थी। पिछले हफ्ते और इस हफ्ते यह सीरियल टॉप पर जगह बनाने में कामयाब रहा है।
स्मृति ईरानी के सीरियल को मिली कौन सी जगह?
20वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर ‘गंगा माई की बेटियां’ है। इसे 1.7 की टीआरपी मिली है। 19वें हफ्ते में भी इसको इतनी ही टीआरपी मिली थी। जबकि स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 20वें हफ्ते में 1.7 की टीआरपी मिली है। यह सीरियल इस बार तीसरे नंबर है। इस सीरियल को 19वें हफ्ते में 1.6 की रेटिंग मिली थी।
शरद केलकर का सीरियल ‘तुम से तुम तक’ दर्शकों को पसंद आ रहा है। इसे 20वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 1.6 रेटिंग मिली है। जबकि 19वें हफ्ते में इसे 1.6 की टीआरपी रेटिंग मिली थी। यह सीरियल चौथे नंबर पर 20वें हफ्ते में अपने लिए जगह बना पाया है।
वहीं रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ 20वें हफ्ते में पांचवें नंबर पर है। इस सीरियल को 1.6 की रेटिंग मिली है, जबकि 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसकी टीआरपी रेटिंग 1.5 है।