{"_id":"62bffbc6fdc58150a74b819c","slug":"urfi-javed-shares-her-injured-neck-photo-after-wearing-outfit-with-chains-see-in-latest-photos-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: जब जंजीरों से बना टॉप पहनना उर्फी को पड़ा भारी, गर्दन का हो गया था हुआ बुरा हाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Urfi Javed: जब जंजीरों से बना टॉप पहनना उर्फी को पड़ा भारी, गर्दन का हो गया था हुआ बुरा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उर्फी जावेद अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने तरंगी फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी लोग उनके ड्रेसिंग सेंस को पसंद करते हैं, तो कभी उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, कई बार उर्फी को अपने कपड़ों की वजह से परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में उर्फी ने अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह फैशन के चक्कर में लगी अपनी चोट दिखा रही हैं।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : Instagram
दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने गले में जंजीरों से बना टॉप और ब्लैक नेट की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उर्फी का यह लुक काफी चर्चा में रहा था। अब उर्फी ने बताया है कि कैसे इस ऑउटफिट को पहनने के बाद उन्हें चोट लगी थी। तस्वीर में जंजीरों की वजह से उर्फी के गले पर लगी चोट साफ दिखाई दे रही है।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, 'थ्रोबैक! राइट स्वाइप करके देखो कि आउटफिट पहने और उसके बाद क्या होता है।' इस पोस्ट को देख कुछ लोग उर्फी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ को यह पसंद नहीं आया और उनका कहना है कि ऐसे कपड़े पहनने ही क्यों हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत मेहनती हो ऐसी ही काम करती रहो', तो दूसरे ने लिखा, 'आपने खुद को ही चोट दे दी।' एक अन्य ने कहा कि आपके जैसा कोई नहीं हो सकता।
हाल ही में उर्फी जावेद का नाम एशिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में आया था। दिलचस्प बात ये थी कि इस लिस्ट में उर्फी ने कियारा आडवाणी, कंगना रणौत, कृति सेनन जैसे कई बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया था। इस लिस्ट में उर्फी 57वें नंबर पर थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।