फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya actor Dharmendra calls love and war star Ranbir Kapoor talented boy

Dharmendra: धर्मेंद्र ने रणबीर कपूर की तारीफों के बांधे पुल, तस्वीर साझा कर बताया प्रतिभाशाली

Mon, 19 Feb 2024 10:02 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 19 Feb 2024 10:02 AM IST
सार

अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें वे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya actor Dharmendra calls love and war star Ranbir Kapoor talented boy
धर्मेंद्र, रणबीर कपूर - फोटो : Social Media

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र फिल्मों के आलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें वे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। दिग्गज अभिनेता ने तस्वीर साझा कर रणबीर की प्रशंसा भी की है। धर्मेंद्र की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है।
विज्ञापन


रणबीर को बताया टैलेंटेड लड़का
अभिनेता ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से रणबीर कपूर के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर एक अवॉर्ड समारोह की है, जिसमें वे रणबीर कपूर के साथ बैठे हैं। दोनों सितारे मुस्कराते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। धर्मेंद्र ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'प्यारा और प्रतिभाशाली लड़का।' अभिनेता की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस तस्वीर पर बॉबी देओल ने भी प्यार लुटाया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sushmita Sen: मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता सेन ने सीखा टेबल मैनर्स, मेक्सिको डिनर में हुई थीं शर्मिंदा

धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट 
धर्मेंद्र हाल ही फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए। इसमें कृति सेनन और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अभिनेता 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'  में नजर आए थे। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। धर्मेंद्र की आगामी फिल्म की बात करें, तो वे 'अपने 2' में भी नजर आएंगे। ये साल 2007 में रिलीज हुई 'अपने' का सीक्वल है, जिसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ सनी देओल और बॉबी देओल भी थे। साथ ही कटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और किरण खेर भी नजर आई थी। बताया जा रहा है कि दूसरे पार्ट में धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

रणबीर कपूर की आगामी फिल्में 
रणबीर कपूर आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में नजर आए। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें, तो उनके पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। रणबीर जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इसमें वे अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इसके अलावा वे 'एनिमल पार्क' में भी हैं, जो वर्ष 2023 की हिट फिल्म 'एनिमल' का सीक्वल है। वहीं, रणबीर 'ब्रह्मास्त्र 2' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर नितेश तिवारी की 'रामायण' में राम की भूमिका में दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: BAFTA 2024: मेमोरियम सेगमेंट में मैथ्यू पेरी को नहीं किया गया शामिल, आलोचना के बाद बाफ्टा ने दी ये प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed