Citadel: Honey Bunny: वरुण और सामंधा के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा 'सिटाडेल: हनी बन्नी' का ट्रेलर
वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की आगामी सीरीज 'सिटाडेल: हनी बन्नी' के ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी सामने आ गई है। निर्माताओं ने फैमिली मैन के कलाकार मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी की जोड़ी के द्वारा ये जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन और सामंधा रुथ प्रभु के फैंस के लिए खुशखबरी है, जो उनकी आगामी सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दोनों के मुख्य भूमिकाओं वाली सीरीज सिटाडेल: हनी बन्नी में दोनों कलाकार जासूस के रूप में नजर आने वाले हैं। अब इस सीरीज के ट्रेलर रिलीज डेट पर से पर्दा उठ गया है। निर्माताओं ने ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी साझा करते हुए एक मजेदार क्रॉस ओवर दिखाया है, जिसमें द फैमिली मैन से श्रीकांत और जेके नजर आ रहे हैं।
फैमिली मैन की टीम ने दी ट्रेलर रिलीज की जानकारी
आज, शुक्रवार को अमेजन प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम हैंडल पर आगामी सीरीज सिटाडेल: हनी बनी के ट्रेलर की तारीख की घोषणा की गई है। इस घोषणा वीडियो में फैमिली मैन से मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी की जासूसी जोड़ी नजर आई है। वीडियो में श्रीकांत, जेके को सामंथा रूथ प्रभु और वरुण धवन के किरदार हनी और बनी की फाइल दिखाते हुए बताते हैं कि वे 90 के दशक की एक टीम हैं और पेजर का इस्तेमाल करते हैं। श्रीकांत कहते हैं कि हनी और बनी उनकी जोड़ी से ज्यादा खतरनाक नहीं हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
Jigra Review: ‘द नेक्स्ट थ्री डेज’ का हिंदी में एक और अनूदित संस्करण, दिव्या खोसला से इक्कीस साबित हुईं आलिया
15 अक्तूबर को रिलीज होगा ट्रेलर
इस वीडियो में मनोज आगे कहते हैं कि वह और जेके नेशनल फोर्स का हिस्सा हैं और उनकी काफी पहुंच है। इस दौरान दोनों हनी और बनी का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि ये लोग उन दोनों से खतरनाक नहीं और उनका नाम भी हनी-बनी है, जो उन्हें वजनदार नहीं लगता। इस बीच उन्हें पेजर पर एक संदेश आता है और पता चलता है कि इसका ट्रेलर 15 अक्टूबर को रिलीज होगा।" इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "ओजी, पलक न झपकाएं, जासूस तैयार हैं।"
Dilip Kumar-Saira Banu: दिलीप कुमार-सायरा बानो की शादी में उमड़ पड़ी थी फैंस की भीड़, कम पड़ गया था खाना
7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी सीरीज
बताते चलें कि सिटाडेल: हनी बनी में एक दिलचस्प कहानी है, जिसमें गंभीर जासूसी एक्शन थ्रिलर दिखाया जाएगा। हनी बनी, सिटाडेल यूनिवर्स के अंदर स्थित एक भारतीय सीरीज है। शो राज और डीके द्वारा निर्मित और डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित है। एंथनी रुसो और जो रुसो के एजीबीओ द्वारा समर्थित, सिटाडेल: हनी बनी 7 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी। हाल ही में लंदन में सीरीज की एक विशेष स्क्रीनिंग हुई थी। Falguni Pathak: भारी बारिश में छाता पकड़े फाल्गुनी पाठक ने किया परफॉर्म, फैंस ने दिया 'लीजेंड' का टैग