'द केरल स्टोरी' फेम अदा शर्मा की दादी का हुआ निधन, गम में डूबी अभिनेत्री
Adah Sharma's Grandmother Died: अभिनेत्री अदा शर्मा की दादी का आज निधन हो गया है। वह अपनी दादी के काफी करीब थीं और उन्हें प्यार से पाती बुलाती थीं।
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदा शर्मा की दादी अल्सरेटिव कोलाइटिस और डायवर्टीकुलिटिस से पीड़ित थीं। वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान आज सुबह उनका निधन हो गया। अदा शर्मा की अपनी दादी से अच्छी बनती थी। वह उनके साथ ही रहती थीं।
अदा शर्मा अक्सर अपनी दादी के साथ अच्छे पल बिताती थीं। इन पलों के वीडियो बना कर वह इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। इन वीडियो में 'पार्टी विद पाती' भी शामिल हैं। दादी के निधन से एक्ट्रेस और उनके फैंस गमगीन हैं।
रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक, खलनायक के रूप में नजर आए बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स; दर्शकों ने किया पसंद
करीब दो महीने पहले अदा शर्मा ने अपनी दादी का जन्मदिन मनाया था। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अदा के परिवार वाले भी दादी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। सभी लोग काफी खुश थे। वीडियो शेयर करते हुए अदा ने लिखा था 'अपनी दादी के जन्मदिन पार्टी की सिनेमैटोग्राफर बन कर बहुत खुश हूं।'
अदा शर्मा साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' से सुर्खियों में आई थीं। हाल ही में वह तेलुगु फिल्म 'सीडी: क्रिमिनल ऑर डेविल' में नजर आई थीं। जल्द ही वह फिल्म 'तुमको मेरी कसम' का हिस्सा होंगी।