सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   the kerala story goes beyond actress ulka gupta shared her childhood memories related to smita patil parents

‘द केरल स्टोरी 2’ फेम उल्का गुप्ता का स्मिता पाटिल से खास रिश्ता, साझा किया 16 साल पुराना एयरपोर्ट का किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Mar 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Ulka Gupta On Smita Patil: 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' की अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने अपने बचपन की यादें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने स्मिता पाटिल से जुड़े एक किस्से को अपनी यादों का खास हिस्सा बताया।

the kerala story goes beyond actress ulka gupta shared her childhood memories related to smita patil parents
उल्का गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' फेम एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने एक बातचीत में एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने उस वक्त को याद किया जब वो एयरपोर्ट पर स्मिता के पैरेंट्स से मिली थीं।
Trending Videos


क्या है स्मिता से खास रिश्ता?
एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने वरिंदर चावला की टीम से हुई बातचीत में 16 साल पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया, ‘जब मैं 11-12 साल की थीं और टीवी शो ‘झांसी की रानी’ के लिए शूट कर रही थीं तब एक बार एयरपोर्ट पर मेरी मां को किसी महिला ने रोका। उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि मैं उनकी बेटी जैसी दिखती हूं। वो काफी देर तक मेरी मां से बात करती रहीं और बातों ही बातों में हमें पता चला कि वो दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की मां थीं। उस दिन मैं यह जानकर बेहद खुश थी कि मैं स्मिता पाटिल जैसी दिखती हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

the kerala story goes beyond actress ulka gupta shared her childhood memories related to smita patil parents
उल्का गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
स्मिता के स्मृति दिवस पर बुलाया गया 
उल्का ने आगे बताया, 'इसके बाद स्मिता के पैरेंट्स ने मुझे और मेरी को अपने घर पर बुलाया। उन्होंने हमें स्मिता पाटिल जी के स्मृति दिवस पर भी आमंत्रित किया था। यह मेरे जीवन का सबसे खास अनुभव था।’

उल्का का फिल्मी सफर 
उल्का गुप्ता ने पहली बार टीवी सीरियल ‘झांसी’की रानी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। साल 2018 में वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सिम्बा’ में भी नजर आई थीं। हाल ही में उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed