सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Kunwar Amar Interview he spoke about his new show dil dhokha aur desire and his dance image

डांसर इमेज से बाहर आने के लिए किया बड़ा फैसला, 'अनुपमा' फेम कुंवर अमर बोले- अब मुझे एक्टिंग बेस्ड रोल मिला

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Kunwar Amar Interview: शो 'D3' और 'अनुपमा' फेम एक्टर कुंवर अमर नए शो 'दिल धोखा डिजायर' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस शो में अपने अभिनय, डांसर की छवि और अपने करियर में कुछ नया करने को लेकर अमर उजाला से खास बातचीत की है।

Kunwar Amar Interview he spoke about his new show dil dhokha aur desire and his dance image
कुंवर अमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कुंवर अमर पहली बार ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहां उन्हें सिर्फ परफॉर्म नहीं करना था, बल्कि खुद को लेकर भी यकीन बनाए रखना था। 'दिल धोखा डिजायर' की शूटिंग के दौरान कई बार उन्हें खुद ही समझ नहीं आ रहा था कि वह सही कर रहे हैं या नहीं।
Trending Videos


हाल ही में अमर उजाला से बातचीत के दौरान, अभिनेता ने अपने इस कन्फ्यूजन, डांसर इमेज से बाहर आने की कोशिश, नए किरदार की जटिलता और करियर में रिस्क लेने को लेकर खुलकर बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं एक जगह रुकने वाला इंसान नहीं हूं… मुझे हमेशा कुछ नया करना था'
'मैं हमेशा से ऐसा इंसान रहा हूं जो नई-नई चीजें सीखना चाहता है और खुद को एक्सप्लोर करना चाहता है। मैं एक जगह रुकने में विश्वास नहीं करता। जब मुझे D3 मिला, तब एक्टिंग से मेरा पहला इंट्रोडक्शन हुआ था। उस समय मैं खुद भी श्योर नहीं था कि मुझे इसे करियर बनाना है या नहीं। धीरे-धीरे मैंने ट्रेनिंग ली और इस क्राफ्ट को समझा। तब मुझे एक्टिंग से प्यार हो गया। लोगों ने मुझे डांस करते हुए देखा है। इसलिए मैं अपनी दूसरी स्किल्स भी दिखाना चाहता था। अब तक मैंने जो भी काम किया D3, अनुपमा, नामकरण, सब कहीं न कहीं डांस से जुड़ा रहा। यह पहली बार है जब मुझे एक पूरी तरह एक्टिंग बेस्ड रोल मिला है। मुझे लगता है कि जिस चीज का मैं इंतजार कर रहा था, वो अब हो रही है। इससे मेरा विश्वास और मजबूत हुआ है कि अगर आप धैर्य रखते हैं और मेहनत करते रहते हैं, तो चीजें सही समय पर होती हैं।'

Kunwar Amar Interview he spoke about his new show dil dhokha aur desire and his dance image
कुंवर अमर - फोटो : इंस्टाग्राम@kunwar08
'वो सही गलत समझता है… फिर भी गलत रास्ते पर चला जाता है'
'मेरा किरदार शौर्य है, जो इस शो का लीड है। वह एक बहुत ही सामान्य बैकग्राउंड से आता है, लेकिन उसके सपने बहुत बड़े हैं। वह एक बॉक्सर है और अपने देश के लिए कुछ करना चाहता है। लेकिन उसके सामने बहुत सारी परेशानियां हैं। वह ऐसी सिचुएशन में फंस जाता है, जहां उसे ऐसे काम करने पड़ते हैं, जो वह करना नहीं चाहता। वह एक ऐसा इंसान है जिसके पास मॉरल वैल्यूज हैं। लेकिन हालात उसे गलत फैसले लेने पर मजबूर कर देते हैं। वह बहुत यंग है, इसलिए उसे हमेशा यह समझ नहीं आता कि क्या सही है और क्या गलत। वह अपने ही फैसलों से लड़ता रहता है। कई बार पछताता है, लेकिन उसके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता। वह दिल से सोचता है, दिमाग से नहीं। इसी वजह से वह बार-बार ट्रैप हो जाता है। यह एक बहुत ही कॉम्प्लेक्स किरदार है, जिसमें बहुत ड्रामा, कॉन्फ्लिक्ट और ट्विस्ट हैं।'

'लोगों ने मुझे हर स्टाइल में डांस करते देखा है… अब कुछ अलग दिखाना था'
'अच्छी बात यह रही कि मैं पहले से ही फिटनेस और स्पोर्ट्स में रहा हूं। मैं बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी लेता रहा हूं, तो जब यह रोल आया तो वह मेरे लिए फायदेमंद साबित हुआ। इसके अलावा मैं यह भी चाहता था कि लोग मुझे एक अलग तरीके से देखें। उन्होंने मुझे हर तरह के डांस में देखा है, इसलिए मैं उन्हें अपनी एक नई साइड दिखाना चाहता था।'

Kunwar Amar Interview he spoke about his new show dil dhokha aur desire and his dance image
कुंवर अमर - फोटो : इंस्टाग्राम@kunwar08
'अगर सीन मुश्किल होता था… तो हम एक दूसरे को पुश करते थे'
'यह मेरा शेमारू के साथ पहला प्रोजेक्ट है और मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि मुझे इतना अच्छा किरदार मिला। हम सब एक दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल थे। हम एक दूसरे को सपोर्ट करते थे। चाहे कोई एक्शन सीन हो या कोई इंटिमेट सीन, अगर किसी को थोड़ा भी हिचक होती थी तो दूसरा उसे मोटिवेट करता था। वह कहता था कि बस जाओ और कर दो। प्रोडक्शन टीम भी बहुत सपोर्टिव थी। अगर कोई छोटी सी चीज भी सही नहीं लगती थी, जैसे कॉस्ट्यूम या हेयर, तो वे शूट रोककर उसे ठीक करते थे। यही चीजें काम को बेहतर बनाती हैं। मैं इस पूरे अनुभव से बहुत खुश हूं।'

'सेफ खेलना मुझे पसंद नहीं… रिस्क लेना ही मुझे आगे बढ़ाता है'
'मैं हमेशा से ऐसा इंसान रहा हूं जिसे रिस्क लेना पसंद है। यह मेरे लिए एक तरह का हाई है। मैं सेफ जोन में रहना पसंद नहीं करता। अगर आप 9 से 5 की नौकरी करते हैं तो आप एक कंफर्टेबल लाइफ जी सकते हैं। लेकिन आप बहुत सारी चीजों को एक्सप्लोर करने से रह जाते हैं। मैं हमेशा से लीप ऑफ फेथ लेने वाला इंसान रहा हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप डिल्यूशनल हो जाएं।

आपको अपनी स्किल्स पर काम करना होगा। अपनी रियलिटी समझनी होगी। जब मौका मिले तो अपना बेस्ट देना होगा। रिस्क लेना आसान नहीं है। यह आपकी पेशेंस, आपकी पर्सनालिटी और यहां तक कि आपके मॉरल्स को भी टेस्ट करता है। लेकिन इसका अपना अलग मजा भी है।'

Kunwar Amar Interview he spoke about his new show dil dhokha aur desire and his dance image
कुंवर अमर - फोटो : इंस्टाग्राम@kunwar08
'OTT ने उन लोगों के लिए रास्ते खोले… जिन्हें पहले मौका ही नहीं मिलता था'
'OTT ने इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा बदलाव लाया है। पहले टीवी और फिल्मों के अलावा ज्यादा ऑप्शंस नहीं थे। फिल्मों में जाना बहुत मुश्किल था। OTT ने उन एक्टर्स के लिए रास्ते खोले हैं जिनके पास टैलेंट था....लेकिन मौके नहीं मिल रहे थे। साथ ही डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स भी अब कम बजट में अच्छा कंटेंट बना पा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ऑडियंस अब समझदार हो गई है। उन्हें पता है कि अच्छा काम क्या होता है और खराब क्या। यह पूरी इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर रहा है।'

'मैं खुद कन्फ्यूज था… ज्यादा कर रहा हूं या कम'
'इस शो में बहुत सारे सरप्राइज हैं। कई बार ऐसा हुआ कि मुझे खुद समझ नहीं आ रहा था कि मैं ज्यादा कर रहा हूं या कम। लेकिन मेरे डायरेक्टर ने हर चीज को बैलेंस किया और हमें गाइड किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि शो एस्थेटिकली अच्छा लगे। कहानी सही तरीके से सामने आए। इस शो में मेरे कई ऐसे शेड्स हैं जो लोगों ने पहले नहीं देखे हैं। मैं दर्शकों के रिएक्शन के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed