{"_id":"67d5b13413b07898ce0d3f97","slug":"these-bollywood-celebs-have-married-more-than-twice-kishore-kumar-lucky-ali-sanjay-dutt-2025-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Marriages: किशोर कुमार से लेकर संजय दत्त तक कर चुके हैं दो से ज्यादा शादियां, देखें लिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebs Marriages: किशोर कुमार से लेकर संजय दत्त तक कर चुके हैं दो से ज्यादा शादियां, देखें लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 16 Mar 2025 08:44 PM IST
सार
Celebs Marriages: बॉलीवुड जगत के कई ऐसे सितारें हैं, जो दो से ज्यादा बार शादियां कर चुके हैं। आज हम उन्हीं दिग्गजों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने कई शादियां की हैं।
विज्ञापन
1 of 8
इन बॉलीवुड सितारों ने की है दो से ज्यादा बार शादी
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic / @ikabirbedi / @duttsanjay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आमिर खान पिछले कई दिनों से अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में है। यह तीसरी बार है, जब अभिनेता के दिल पर प्यार की दस्तक हुई है। हाल ही में आमिर खान ने खुलासा किया कि वे गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले 25 वर्षों से जानते हैं। हालांकि, दोनों पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। आमिर खान का ये रिलेशनशिप कितना आगे बढ़ेगा ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा, लेकिन इससे पहले हम आज उन सितारों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने दो से ज्यादा शादियां की हैं।
2 of 8
किशोर कुमार
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
किशोर कुमार
बॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार ने चार बार शादियां की थी। उनकी पहली शादी रूमा गुहा से हुई, जिनसे उन्हें एक बेटा हुआ। रूमा से अलग होने के बाद, उनका दिल मधुबाला पर आ गया और दोनों ने विवाह कर लिया। 1969 में मधुबाला के निधन के बाद, किशोर कुमार ने योगिता बाली से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। अंत में, उन्होंने अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर के साथ विवाह किया।
3 of 8
लकी अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @officialluckyali
लकी अली
गायक और अभिनेता लकी अली ने भी दो से ज्यादा शादियां की हैं। उनकी पहली शादी मेघन जेन मकक्लियरी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने इनाया नाम की लड़की से दूसरी शादी की। इनाया और लकी के 2 बच्चे भी हैं। हालांकि, दोनों ने बाद में तलाक भी ले लिया। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में 52 साल की उम्र में ब्रिटिश मूल की क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की। जिनसे उनका एक बेटा डैनी मकसूद अली भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamksgofficial
करण सिंह ग्रोवर
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई थी। दूसरी शादी जेनिफर विंगेट से हुई। हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की और उनकी एक बेटी भी है।
विज्ञापन
5 of 8
सिद्धार्थ रॉय कपूर
- फोटो : एक्स: @Films_Spicy
सिद्धार्थ रॉय कपूर
प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर को विद्या बालन के रुप में अपना जीवनसाथी दो शादियों के बाद में मिला है। उनकी पहली शादी उनके बचपन की दोस्त से हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक टीवी प्रोड्यूसर से शादी की और दोनों साल 2008 में अलग हो गए। अंत में साल 2011 में सिद्धार्थ ने विद्या बालन संग सात फेरे लिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।