{"_id":"65d6f86a453c41e05101e93a","slug":"tiger-3-actor-salman-khan-reveals-mrunal-thakur-is-sultan-makers-first-choice-not-anushka-sharma-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultan: पहलवान के किरदार के लिए अनुष्का शर्मा नहीं थीं मेकर्स की पहली पसंद, सलमान ने किया बड़ा खुलासा!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sultan: पहलवान के किरदार के लिए अनुष्का शर्मा नहीं थीं मेकर्स की पहली पसंद, सलमान ने किया बड़ा खुलासा!
Thu, 22 Feb 2024 02:18 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:18 PM IST
सार
सलमान खान का 'बिग बॉस 15' के एक एपिसोड का बयान वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि 'सुल्तान' में पहलवान की भूमिका के लिए अनुष्का शर्मा निर्माताओं की पहली पसद नहीं थीं।
विज्ञापन
सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान की वर्ष 2016 में आई फिल्म 'सुल्तान' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अनुष्का ने इस फिल्म में पहलवान का किरदार निभाया था। अब हाल ही में, सलमान खान का 'बिग बॉस 15' के एक एपिसोड का बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि सुल्तान में पहलवान की भूमिका के लिए अनुष्का शर्मा निर्माताओं की पहली पसद नहीं थीं।
अनुष्का नहीं थीं निर्माताओं की पहली पसंद
बिग बॉस 15 के एक एपिसोड के दौरान शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर अपनी फिल्म 'जर्सी' का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। दोनों स्टार्स से बातचीत के दौरान सलमान खान ने खुलासा किया था कि अनुष्का नहीं मृणाल मेकर्स की पहली पसंद थीं। अभिनेता ने कहा, 'मैं आपको मृणाल के बारे में एक दिलचस्प बात बताता हूं। सुल्तान की असली स्टार यही थीं। वे मुझसे मिलने के लिए फार्म पर आई थीं, उन्हें अली अब्बास जफर लेकर आए थे।'
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey: विक्रांत ने 'एस्पिरेंट्स सीजन 2' को लेकर कही यह बात, 12वीं फेल से मिलती है इस सीरीज की कहानी
विज्ञापन
पहलवान जैसी नहीं दिखती थीं मृणाल
अभिनेता ने आगे कहा, निर्देशक मृणाल को पहलवान के किरदार के लिए मेरे पास लेकर आए थे। उस समय मृणाल पहलवान जैसी नहीं लग रही थी। मैंने मन में सोचा कि वे पहलवान जैसी, तो नहीं दिखती हैं। सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा कि अनुष्का शर्मा भी पहलवान जैसी नहीं दिखती थीं, लेकिन मुझे पता था कि वे अपने किरदार को अच्छे से निभाएंगी। मृणाल आगे सलमान से कहती हैं कि उन्होंने उस समय अपना बहुत ज्यादा वजन घटा लिया था।
सुल्तान की स्टार-कास्ट
सलमान खान अभिनीत फिल्म सुल्तान का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। वहीं, इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और इसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सलमान खान के अलावा अनुष्का शर्मा, कुमुद मिश्रा, रणदीप हुडा और अमित साध भी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इसमें वे शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्म में काम करेंगे। इन फिल्मों के अलावा सलमान 'दबंग 4', साजिद नाडियाडवाल की फिल्म 'किक 2' में भी काम करेंगे। वहीं, सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म में भी सलमान खान के काम करने की खबर है।
यह भी पढ़ें: What The Hell Navya: 'मेरी परवरिश मजबूत स्त्रियों ने की है', अगस्त्य नंदा ने की मां और नानी जया की तारीफ