पीएम मोदी पर टिप्पणी करना ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट को पड़ा भारी, जानमोनी के खिलाफ केस दर्ज
Police Complaint filed Against Makeup Artist Jaanmoni: मशहूर ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस वजह से उन पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को केरल पुलिस ने बताया कि मशहूर ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मेकअप आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कोझिकोड साइबर पुलिस ने बीजेपी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष नव्या हरिदास की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया। जानिए, क्या है पूरा मामला?
प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कही थीं आपत्तिजनक बातें
पीटीआई की खबर के मुताबिक एफआईआर में आरोपी मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी ने कथित तौर पर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक बातें कही थीं। इन बातों का मकसद लोगों में अशांति फैलाना और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना था। केरल पुलिस ने कई धाराओं में मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मेकअप आर्टिस्ट ने एक दिन पहले माफी भी मांगी थी
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ने अपनी कही बातों पर माफी भी मांगी थी। वीडियो में कहा था कि अगर उनकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका अफसोस है। जानमोनी ने यह भी माना कि बयान देने से पहले उन्हें तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए थी।
कब शुरू हुआ था विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब नई दिल्ली में छात्रों के हालिया विरोध प्रदर्शन पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जानमोनी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई। जानमोनी ने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा था, ‘मेरे वीडियो से काफी विवाद खड़ा हो गया है। सच कहूं तो मुझे अंदाजा नहीं था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। मैंने दिल्ली विरोध प्रदर्शन से जुड़ा कंटेंट देखने के बाद प्रतिक्रिया दी थी और मीडिया के एक सवाल का जवाब दिया था। शायद मैं मलयालम में अपनी बात ठीक से नहीं कह पाई।’
अपनी पिछली टिप्पणियों पर सफाई देते हुए मेकअप आर्टिस्ट ने कहा था कि उनका इरादा प्रधानमंत्री की मां के बारे में कोई टिप्पणी करने का नहीं था। उनका बयान सिर्फ उस कंटेंट पर आधारित था जो उन्होंने ऑनलाइन देखा था।